भोपाल

भोपाल में मांस-मछली होगा बैन, बेचते पकड़े जाने पर रद्द होगा लाइसेंस, जानें कारण

Meat And Fish Ban : आगामी दिनों में त्यौहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए राजधानी में अलग-अलग 10 दिनों के दौरान मुर्गा, मांस और मछली बेचना प्रतिबंधित रहेगा।

less than 1 minute read
भोपाल में मांस-मछली होगा बैन (Photo Source- Patrika)

Meat And Fish Ban :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मांस-मछली की बिक्री को लेकर निगम प्रशासन की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। आगामी दिनों में त्यौहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए अलग-अलग 10 दिनों में मुर्गा, मांस और मछली बेचना प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश 15 अगस्त से प्रभावी होंगे, जो अलग-अलग दिनों में 21 अक्टूबर तक लागू होंगे।

दरअसल, सावन के बाद आगामी दिनों में कई धार्मिक पर्व आने वाले हैं। ये ऐसे पर्व हैं, जिनमें लोग मांस-मछली जैसे मांसाहार का सेवन करना पाप समझते हैं। इस वजह से भोपाल में अलग-अलग 10 दिनों में धार्मिक भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए मांस और मछली को प्रतिबंधित किया जाएगा। अगर कोई विक्रेता इस नियम का उल्लंघन करते हुए मांस-मछली की बिक्री करते पाकड़ाया तो भोपाल नगर निगम द्वारा उसके साथ कड़ी कार्रवाई करते हुए बिक्री लाइसेंस निरस्त कर देगा।

ये भी पढ़ें

80 की उम्र में सच्चे यार, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल हैं बशीर-जगदीश, इनकी पार्टनरशिप का नाम है BJP

इन दिनों में बंद रहेगा मास-मछली, निगम का आदेश

मास-मछली बैन (Photo Source-bhopal nagar nigam)

-15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस

-16 अगस्त : कृष्ण जन्माष्टमी

-27 अगस्त : गणेश चतुर्थी

-28 अगस्त : पर्युषण पर्व

-3 सितंबर : डोल ग्यारस

-6 सितंबर : अनंत चतुर्दशी

-9 सितंबर : पर्युषण पर्व संवत्सरी उत्तम क्षमा दिवस

-2 अक्टूबर : गांधी जयंती

-7 अक्टूबर : वाल्मीकि जयंती

-21 अक्टूबर : भगवान महावीर का 2500वां निर्वाण दिवस

ये भी पढ़ें

मालेगांव बम ब्लास्ट केस में बरी हुईं प्रज्ञा ठाकुर का दिग्विजय सिंह पर हमला, ATS पर लगाए गंभीर आरोप

Updated on:
04 Aug 2025 08:43 am
Published on:
03 Aug 2025 04:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर