
Sudama Nagar Bhopal- घर में मृत मिलीं मां शकुंतला और पिता हेमंत बारीक- Souce Patrika.com
Bhopal-भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में एक बंद मकान से दंपत्ति के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान हेमंत बारीक और उनकी पत्नी शकुन्तला बारीक के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 60 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दंपती घर में अकेले रहते थे। उनका बेटा विदेश में है। मां-पिता, अपने बेटे को बहुत याद करते रहते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि दो दिनों से पति पत्नी दिखाई नहीं दिए, घर का दरवाजा भी बंद था। दुर्गंध आने पर शक हुआ तो पुलिस को बुलाया तब दोनों के शव मिले। भोपाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि मां शकुंतला और पिता हेमंत बारीक ने आत्महत्या की है हालांकि अभी पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
तेज दुर्गंध में अंदर घुसी पुलिस
पुलिस के अनुसार पिछले कई दिनों से उनके घर का दरवाजा बंद था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को संदेह हुआ। शुक्रवार को जब किराएदार किराया देने पहुंचे और काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। ऐशबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर पति-पत्नी के शव मिले।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस घर और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि दंपती से आखिरी बार किसने मुलाकात की थी। मृतक 64 वर्षीय हेमंत रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी थे जबकि उनकी पत्नी 62 साल की शकुंतला बारीक कस्तूरबा अस्पताल में नर्स रह चुकी थीं। दोनों का एक बेटा है जोकि परिवार सहित विदेश में रहता है।
थाना प्रभारी संदीप पावर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच के बाद ही दोनों की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
Published on:
27 Jun 2026 09:41 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
