भोपाल

एमपी के कांग्रेस नेता की राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात से मची हलचल, सामने आई बड़ी वजह

Vivek Tankha : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं विवेक तन्खा, राज्यपाल से की मुलाकात, दोनों नेताओं की मेडिकल मिशन पर चर्चा
2 min read
• •
Oct 21, 2026
meeting of mp congress leader with governor mangubhai patel
विवेक तन्खा ने राज्यपाल से मुलाकात की image X @VTankha

Vivek Tankha : एमपी के एक कांग्रेस नेता ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की। बुधवार को वे लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल से चर्चा की। कांग्रेस नेता की राज्यपाल मंगूभाई पटेल से इस मुलाकात से राजनैतिक हल्कों में हलचल मच गई। राज्यसभा के सांसद व देश के प्रख्यात वकील विवेक तन्खा ने उनसे भेंट की। एक मेडिकल मिशन के संबंध में राज्यपाल मंगूभाई पटेल से चर्चा की।

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा समाज के वंचित वर्गों के लिए स्वास्थ्य-केंद्रित नवाचार कर रहे हैं। इसके अंतर्गत आरोग्य-वसुंधरा मेडिकल स्क्रीनिंग मिशन शुरू किया गया है। यह एक मानवीय मिशन है जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और छोटी उम्र की लड़कियों में बढ़ती गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और जांच (स्क्रीनिंग) करना है।

सरकारी योजनाओं में गंभीर बीमारियों की शुरुआती स्क्रीनिंग नहीं हो पाती कवर

सांसद विवेक तन्खा का मानना है कि सरकारी योजनाओं में गंभीर बीमारियों की शुरुआती स्क्रीनिंग कवर नहीं हो पाती है। आमतौर पर कैंसर जैसी बीमारी सामने नहीं आ पाती। इस कमी को दूर करने के लिए मिशन की शुरुआत की है। इसमें कैंसर जैसे रोग का शुरुआती चरणों में ही पता लगाया जा सकेगा।

आरोग्य-वसुंधरा मेडिकल स्क्रीनिंग मिशन के अंतर्गत खासतौर पर महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। कम उम्र की युवतियों में बढ़ते कैंसर और अन्य गंभीर रोगों के प्रकोप को देखते हुए व्यापक स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाने की योजना है।

कांग्रेस नेता विवेक तन्खा का आरोग्य-वसुंधरा मेडिकल स्क्रीनिंग मिशन स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में कारगर साबित हो रहा है। वे पहले से ही ऐसे मानवीय सेवा कार्य चला रहे हैं। सांसद विवेक तन्खा द्वारा 'राहत' स्वास्थ्य शिविर और अस्पतालों में डायलिसिस मशीनें उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा कार्यों की इसी श्रृंखला में आरोग्य-वसुंधरा मेडिकल स्क्रीनिंग मिशन एक नया और महत्वपूर्ण कदम है।

मिशन के सुचारू संचालन के लिए कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा उच्चस्तरीय विचार-विमर्श में जुटे हुए हैं। इसके अंतर्गत उन्होंने बुधवार को मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल से भी भोपाल में भेंट की। सांसद विवेक तन्खा ने राज्यपाल को आरोग्य-वसुंधरा मेडिकल स्क्रीनिंग मिशन के संबंध में विस्तार से बताया।

कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

आज भोपाल में एमपी के माननीय राज्यपाल जी के साथ सौजन्य भेंट !! आरोग्य-वसुंधरा मेडिकल स्क्रीनिंग मिशन ( एक मानवीय प्रयास) के संबंध में आत्मीय विचार विमर्श।

Updated on:
21 Oct 2026 04:31 pm
Published on:
21 Oct 2026 04:08 pm