भोपाल

स्कूलों में ट्रॉफिक का संदेश, सरकार चलाएगी बड़ा कैम्पेन

स्कूल स्तर पर आयोजित किये जाएं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम

less than 1 minute read
Dec 06, 2019
NGO intervention in government primary schools should be stopped with immediate effect
छग प्राथमिक शिक्षक फेडरेशन ने राज्य शासन से की मांग

भोपाल। प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में अब ट्राफिक सुरक्षा को लेकर सरकार बड़ा कैम्पेन चलाएगी। इसके तहत सड़क सुरक्षा और यातायात को लेकर बच्चों को मार्गदर्शन देने के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी दिया जाएगा। सरकार ने इसके लिए स्कूलों में विभिन्न आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।

सड़क सुरक्षा के लिये नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में आज राज्य सड़क सुरक्षा परिषद और राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति में लिये गये निर्णयों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा संबंधी किये गये कार्यों एवं प्रयासों की जानकारी दी।

नोडल एजेन्सी के प्रभारी अधिकारी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक कुमार सौरभ ने कहा कि अत्याधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़क, पुल-पुलिया आदि चिन्हित कर उन्हें सुधरवाने की कार्यवाही शीघ्र पूरी कराकर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किये जायें। सौरभ ने 132 ब्लैक स्पॉट पर की गई कार्यवाही को अगल-अलग बताने के निर्देश दिये।

बैठक में शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि स्कूली स्तर पर सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम आयोजित कर मासिक और त्रैमासिक जानकारी प्रस्तुत करें। उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा। साथ ही, सड़क सुरक्षा के लिये किये गये अच्छे कार्यों की जानकारी देने के निर्देश दिये। बैठक में प्रदेश में सड़कों पर अतिक्रमण रोकने के लिये क्षेत्रीय स्तर पर कार्यवाही करने को कहा गया।

Published on:
06 Dec 2019 10:28 am