14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के एक विधायक की कॉलर पकड़ी, दूसरे को घसीटा, तस्वीरें देख भड़के समर्थक

MP Congress MLA - कांग्रेस नेताओं ने कहा- पुलिस दमनकारी है, मीनाक्षी नटराजन भी हुईं मुखर, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

2 min read
Google source verification
Police dragged MP Congress MLAs by the collar

Congress MLA-कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने कॉलर पकड़कर घसीटा- Photo Source MP Congress X

Meenakshi Natarajan - मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट की कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन Meenakshi Natarajan ने नामांकन निरस्त करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निराशा जाहिर की है। एक न्यूज एजेंसी से चर्चा में उन्होंने कहा कि मैं सर्वोच्च न्यायालय पर कोई आरोप नहीं लगा रही हूं। मैंने पहले दिन ही कहा था कि चुनाव आयोग के रिटर्निंग ऑफिसर RO कॉम्प्रोमाइजड थे। मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि हमारा मामला RO और भारत निर्वाचन आयोग ECI के खिलाफ था। उन्होंने जनता की अदालत में जाने की बात दोहराई। इस बीच प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है। एमपी कांग्रेस ने दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान अपने दो विधायकों के साथ पुलिस कार्रवाई को दमनकारी बताया। एक्स पर तस्वीरें जारी कीं जिसमें पुलिसकर्मी एक विधायक की कॉलर पकड़ते और दूसरे को घसीटते दिख रहे हैं। इसपर समर्थकों ने नाराजगी जताई है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन और मुखर हो गई हैं। उन्होंने शीर्ष कोर्ट में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से वकील खड़े करने पर सवाल उठाए। मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि यह मामला मध्यप्रदेश सरकार से जुड़ा नहीं था फिर भी सुनवाई में वकील खड़ा करने से ये बात फिर से साबित हो गई कि चुनाव आयोग Compromised है।।

मीनाक्षी नटराजन ने कहा ​है कि हम राज्यों के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि चुनाव आयोग और रिटर्निंग ऑफिसर के रवैए का विरोध कर रहे हैं। अब वो जनता के सामने expose हो चुके हैं। स्टेट ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा अपना वकील खड़ा करने से आसानी से समझ में आता है कि क्या सांठगांठ चल रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने कम से कम हमारी बात तो सुनी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय पर मेरा कोई आरोप नहीं है। चुनाव आयोग के RO कॉम्प्रोमाइजड थे ये मैंने पहले दिन भी कहा। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग को भी कठघरे में खड़ा किया।
मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि ECI के पास जब हमारे लोग गए तो उन्होंने 48 घंटे तक जवाब नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कम से कम हमारी बात तो सुनी। चुनाव आयोग ने इस पर कोई जवाब तक नहीं दिया।

एमपी कांग्रेस ने दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान अपने दो विधायकों महेश परमार और विक्रांत भूरिया के साथ दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को दमनकारी बताते हुए इसकी निंदा की। एक्स हेंडल पर दोनों की तस्वीरें भी जारी कीं। विधायक महेश परमार को जहां दिल्ली पुलिस घसीटते ले जाते दिख रही है वहीं एक पुलिसकर्मी ने विधायक विक्रांत भूरिया की कॉलर पकड़ी है।

अन्याय के खिलाफ हमारी आवाज और तेज होगी

विधायकों के साथ इस बर्ताव पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने गहरी नाराजगी जताई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि अन्याय के खिलाफ हमारी आवाज और तेज होती जाएगी। हम इस 'सीट चोर' BJP से डरने वाले नहीं हैं।