14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय सेना के 31वें चीफ होंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, भोपाल से है इनका गहरा नाता

Lieutenant General Dhiraj Seth : लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का भोपाल से गहरा नाता है। धीरज सेठ अपने शानदार करियर में प्रतिष्ठित 'सुदर्शन चक्र कोर' की कमान भी संभाल चुके हैं। इसका हेड ऑफिस भोपाल में ही है।

2 min read
Google source verification
Lieutenant General Dhiraj Seth

Lieutenant General Dhiraj Seth (लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का भोपाल से है गहरा नाता- Photo Source- Patrika)

31st Indian Army Chief : भारतीय सेना के नए आर्मी चीफ के नाम की घोषणा हो चुकी है। आपको बता दें कि, मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल 30 जून 2026 को पूरा हो रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने फिलहाल उप सेना प्रमुख की कमान संभाल रहे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (PVSM, UYSM,AVSM) को भारतीय सेना का 31वां आर्मी चीफ चुना है। बता दें कि, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ मौजूदा समय में भारत के 49वें उप-सेना प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। भारतीय सेना की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने वाले धीरज सेठ का मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भी गहरा नाता रहा है। आइये जानें भारत के नए आर्मी चीफ का भोपाल से कनेक्शन और उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ पुणे में दक्षिणी और जयपुर में दक्षिण-पश्चिम कमान के प्रमुख रह चुके हैं। इसके अलावा सेठ का भोपाल से भी गहरा नाता रहा है। धीरज सेठ अपने शानदार करियर में प्रतिष्ठित 'सुदर्शन चक्र कोर' की कमान भी संभाल चुके हैं, जिसका मुख्यालय भोपाल में ही स्थित है।

परिवार भी देश सेवा में समर्पित

धीरज सेठ के भाई रवनीश सेठ भी नौसेना में रियर एडमिरल हैं। जबकि, उनके पिता, लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण मोहन सेठ (सेवानिवृत्त), भारतीय सेना में एडजुटेंट जनरल के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कृष्ण मोहन सेठ 1997 में सेना से एडजुटेंट जनरल के पद से रिटायर हुए हैं।

कई सम्मान मिले

सैन्य अधिकारी पिता के बेटे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अपने सैन्य करियर के दौरान कई बड़े मेडल मिले हैं। 2025 में उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, 2026 में उत्तम युद्ध सेवा मेडल और 2022 में अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।

कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ?

नेशनल डिफेंस अकादमी खड़कवासला, इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून, डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज वेलिंगटन, आर्मी वॉर कॉलेज महू और नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली के पूर्व छात्र धीरज सेठ अपने छात्र जीवन के दौरान बेहद ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। 20 दिसंबर 1986 में आर्म्ड कॉर्प्स में कमीशन हुए धीरज सेठ को भारतीय सेना में करीब चार दशक का अनुभव है। इन चार दशकों के दौरान भारतीय सेना के इस अधिकारी ने कई कमांड स्टाफ और इंस्ट्रक्शनल पदों पर काम किया है।

धीरज सेठ का सैन्य करियर

शुरुआती दौर में धीरज सेठ ने 98 ऑर्म्स ब्रिगेड की कमान संभाली और जम्मू-कश्मीर में यूनिफॉर्म फोर्स के जनरल ऑफिसर इन कमांड रहे। इसके बाद उन्होंने साउथ वेस्टर्न कमांड में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ (ऑपरेशन्स), स्ट्रैटेजिक प्लानिंग डायरेक्टोरेट के साथ ब्रिगेडियर पर्सपेक्टिव प्लान्स और एडिशनल डायरेक्टर जनरल वेपन्स एंड इक्विपमेंट के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली है।