31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में मानसून को लेकर आया नया अपडेट, आज 33 जिलों में आंधी-बारिश, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

MP Monsoon Update : एमपी में मानसून को लेकर नया अपडेट सामने आया है। विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख यूं ही बना रहा तो आगामी 15 से 18 जून के बीच राज्य में मानसून की एंट्री हो जाएगी। वहीं, आज 33 जिलों के लिए बारिश और 5 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट हुआ है।
2 min read
Google source verification
Monsoon in Chhattisgarh latest news

मानसून लेट फिर भी बारिश के संकेत (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Thunderstorms And Rain Alert : मध्य प्रदेश में दक्षिण - पश्चिम से होने जा रही मानसून की एंट्री को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, आगामी 15 से 18 जून के बीच राज्य में मानसून दस्तक दे सकता है। यही कारण है कि, यहां प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी के चलते राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश के साथ साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ रही है।

शनिवार को सूबे के भिंड, दतिया, छतरपुर, पन्ना और सागर जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने संबंधित इलाकों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

33 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर समेत 33 जिलों में गरज - चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में गर्मी का असर

प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों के जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इनमें इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले मुख्य रूप से प्रभावित होंगे। यानी इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, बुरहानपुर, देवास, आगर-मालवा और शाजापुर समेत कई जिलों में तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का प्रभाव देखने को मिलेगा।

बारिश के आंकड़ों में पीछे चल रहा एमपी

फिलहाल, राज्य में प्री-मानसून बारिश का दौर लगातार तेज होता जा रहा है, बावजूद इसके जून के महीने में प्रदेश का कुल बारिश रिकॉर्ड अब भी सामान्य से पीछे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक मध्य प्रदेश में औसत से 23 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में बारिश की कमी सबसे ज्यादा बनी हुई है।

लगातार गिर रहा तापमान

प्री-मानसूनी बारिश का असर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में दिखाई दे रहा है। यहां तापमान में गिरावट होना शुरु हो गई है। रीवा में 7.3 डिग्री, सतना में 6.6 डिग्री और ग्वालियर में 5.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरा है। ऐसे में कई शहरों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिण - पश्चिम मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ना शुरु कर दी है। ऐसे में अगर हवा रुख यथावत रहा तो आगामी तीन से पांच दिनों में मानसून एमपी में दस्तक दे सकता है। मानसून के आगमन के साथ प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।