31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal news: 1 अगस्त से बदल जाएंगे तत्काल टिकट के नियम, परिवार वालों को मिलेगी प्राथमिकता

Bhopal Railway Division: 1 अगस्त से भोपाल, जबलपुर और कोटा मंडल के आरक्षण केंद्रों पर तत्काल टिकट के लिए नई टोकन प्रणाली लागू करेगा।
2 min read
Google source verification
Tatkal ticket system: दलालों पर लगेगा लगाम (Photo Source: AI Image)

Tatkal ticket system: दलालों पर लगेगा लगाम (Photo Source: AI Image)

Tatkal ticket system: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए बड़ी रेल सुविधा लेकर आ रहा है। यात्रियों को जानकारी के लिए बता दें कि तत्काल टिकट के लिए सुबह-सुबह लंबी लाइन, घंटों इंतजार और दलालों की सक्रियता जैसी शिकायतों पर अब पश्चिम मध्य रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। एक अगस्त से एमपी के भोपाल, जबलपुर मंडल के सभी आरक्षण केंद्रों पर तत्काल आरक्षण के लिए नई टोकन प्रणाली लागू होगी। पहली बार यह तय किया गया है कि जो व्यक्ति अपना या अपने परिवार के सदस्य का टिकट बनवाने आएगा, उसे अन्य लोगों की तुलना में प्राथमिकता मिलेगी। साथ ही टोकन लेने के लिए पहचान और संबंध साबित करने वाले दस्तावेज भी अनिवार्य होंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के अनुसार नई व्यवस्था का उद्देश्य आरक्षण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना, वास्तविक यात्रियों को सुविधा देना और अनधिकृत एजेंटों तथा बिचौलियों पर प्रभावी रोक लगाना है। अब तक तत्काल टिकट के लिए "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर टोकन दिए जाते थे। कोई भी व्यक्ति सुबह लाइन में लगकर टोकन ले सकता था। यह स्पष्ट नहीं होता था कि वह अपने लिए टिकट बनवा रहा है या किसी और के लिए।

भोपाल को मिला नया स्टेशन

भोपाल शहर को बीती 28 जुलाई को निशातपुरा के तौर पर चौथे रेलवे स्टेशन की सौगात मिल चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रेलवे स्टेशन से मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। आपको बता दें कि, इस रेलवे स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस के अलावा सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का भी स्टॉपेज रहेगा।

इन ट्रेनों को को भी मिलेगा हॉल्ट

-इंदौर-पटना-इंदौर (शनिवार/सोमवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस।
-इंदौर-पटना-इंदौर (सोमवार, बुधवार/बुधवार,शुक्रवार) द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस।
-डा. आंबेडकर नगर-प्रयागराज जंक्शन-डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस (प्रतिदिन)
-अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद (रविवार/मंगलवार) साप्ताहिक
-इंदौर-बरेली-इंदौर (गुरुवार/बुधवार) साप्ताहिक एक्सप्रेस
-इंदौर-हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार/सोमवार, गुरुवार, शनिवार) एक्सप्रेस।
-भुज-शालीमार-भुज एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

उज्जैन-भोपाल के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

सावन माह में देशभर से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उज्जैन-भोपाल के बीच तीन स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई है। इसके अलावा इंदौर होकर उज्जैन आने-जाने वाली पांच नियमित ट्रेनों के फेरों में भी बढ़ोतरी की गई है। सीनियर डीसीएम सौरभकटारिया ने बताया, देश-विदेश से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए है। उज्जैन स्टेशन पर अतिरिक्तटिकट काउंटर शुरू किए गए हैं।