
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
\Bफोटो-\B
\Bउदनखेड़ी. \Bखरीफ-2025 फसल बीमा की राशि से अब भी वंचित किसानों की समस्या को लेकर बुधवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने राजगढ़ में अपर कलेक्टर से मुलाकात कर शीघ्र बीमा राशि जारी कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि फसल नुकसान के बावजूद सारंगपुर और पचोर क्षेत्र के कई पात्र किसानों के खातों में अब तक बीमा राशि नहीं पहुंची है। प्रतिनिधिमंडल के साथ आए रोशन खत्री सहित अन्य ने अपर कलेक्टर को बताया कि सारंगपुर और पचोर तहसील के अधिकांश गांवों के किसान खरीफ-2025 में फसल नुकसान से प्रभावित हुए थे। शासन स्तर पर कई किसानों के खातों में बीमा राशि पहुंच चुकी है, लेकिन बड़ी संख्या में पात्र किसान अब भी भुगतान से वंचित हैं। इससे किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले किसानों ने पचोर तहसीलदार से भी मुलाकात कर बीमा राशि दिलाने की मांग उठाई थी। अब अपर कलेक्टर से मुलाकात कर मामले में शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में बहादुरसिंह सोनगरा, शांतिलाल नागर, जगदीश नागर, रोहित राजपूत और गुफरान मंसूरी सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
Updated on:
31 Jul 2026 06:02 am
Published on:
31 Jul 2026 06:02 am
