भोपाल

मुंबई में अटका मानसून, धीमी पड़ी रफ्तार, अगले 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Weather: मई की प्रचंड गर्मी और नौतपा की तपिश इस बार छू हो गई। शनिवार को प्री-मानसूनी सीजन खत्म हो गया। अब रविवार से मानसूनी सीजन की शुरुआत होगी। यूं तो मानसून का प्रवेश प्रदेश में 15 जून से होता है, लेकिन मौसम विभाग ने समय से पहले मानसून के आने के संकेत दिए हैं।

2 min read
Jun 01, 2025
MP Weather (फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP Weather: मई की प्रचंड गर्मी और नौतपा की तपिश इस बार छू हो गई। शनिवार को प्री-मानसूनी सीजन खत्म हो गया। अब रविवार से मानसूनी सीजन की शुरुआत होगी। यूं तो मानसून का प्रवेश प्रदेश में 15 जून से होता है, लेकिन मौसम विभाग ने समय से पहले मानसून के आने के संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है, मानसून(Monsoon 2025) अभी मुंबई, अहिल्यानगरी, आदिलाबाद के पास ही अटका है। इस बीच खास यह है कि इस बार प्रदेशभर में 4 साल बाद प्री-मानसून (1 मार्च से 31 मई) में अच्छी बारिश 53.4 मिमी हुई है। है। सबसे अधिक 48 मिमी मई में हुई। 2021 में भी मई में जमकर बारिश हुई थी। प्री-मानसून में लगातार आंधी, गरज चमक के साथ बारिश होने से गर्मी पर तो पानी फिर गया। पर उमस ने लोगों को खासा परेशान किया।

प्री-मानसून में बारिश के हाल

● 18 मिमी सामान्य बारिश होनी थी प्रदेश में।

● 63.1 मिमी हुई पश्चिमी मप्र में, सामान्यतया 13.5 मिमी होनी थी।

● 53.4 मिमी हुई बारिश। 40.7 मिमी बारिश हुई पूर्वी मप्र में, सामान्यतया इस इलाके में 23.7 मिमी वर्षा होनी थी।

कल से बढ़ेगा तापमान

मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया, फिलहाल मौसम ऐसा ही रहेगा। अभी कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। दो जून से तीन दिन बादल, गरज चमक की स्थिति रहेगी। तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

शहर में 104 फीसदी बारिश की संभावना

इस बार भोपाल समेत प्रदेश में 104 फीसदी के आसपास बारिश का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग ने दिया है, जो सामान्य है। शुरुआत के दो हते में बारिश में कमी रह सकती है, क्योकि फिलहाल बहुत ज्यादा मजबूत सिस्टम नहीं है, लेकिन 13-17 जून से मानसून की दस्तक के साथ बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।

Updated on:
02 Jun 2025 07:48 am
Published on:
01 Jun 2025 07:35 am
Also Read
View All

अगली खबर