भोपाल

Weather Report: फिर सक्रिय हुआ मानसून, तीन दिनों में हो सकती है जोरदार बारिश

Weather Report: फिर सक्रिय हुआ मानसून, तीन दिनों में हो सकती है जोरदार बारिश
2 min read
Jun 22, 2018
monsoon
Monsoon Rains to arrived in the door

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। विलंब से ही सही इस बार मानसून सक्रिय हो रहा है। आने वाली तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, शहडोल, जबलपुर, रीवा, इंदौर और सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस बारिश का दौर 23 से 25 जून के बीच शुरू हो रहा है। इस बीच मानसून की पहली बारिश हो जाएगी।

मध्यप्रदेश में अरब सागर से नमी आ रही है जो आने वाले तीन दिनों में और अधिक बढ़ जाएगी। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने की संभावना भी जताई गई है। इसके बाद जोरदार बारिश हो सकती है।

पूरे प्रदेश में तापमान में आई कमी
मध्यप्रदेश में बादल छाए रहने से तापमान में कमी आई है। कुछ दिन पहले तक जहां तापमान 45 डिग्री को पार गया था, वहां का तापमान 36 डिग्री के आसपास आ गया है। बादलों का डेरा होने के कारण मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में धूप का असर कम हो गया है, जिससे तापमान में कमी महसूस की जा रही है। हालांकि कई स्थानों पर लोग अब भी उमस से परेशान है।


कहां कितना तापमान
-मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जहां गुरुवार को तापमान 39.1 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को तापमान एक डिग्री कम होकर 38 पर आ गया है। 28 जून तक इसके तापमान में और गिरावट हो सकती है। जबकि गरज चमक के साथ तेज बारिश और कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 तक पहुंच जाएगा।
-खंडवा का तापमान पिछले 15 दिनों पहले 45 के आसपास था, अब यहां पांच डिग्री तापमान कम होकर 40 डिग्री पर बना हुआ है। यहां भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 28 जून तक यहां का तापमान भी 38 डिग्री के नीचे आ सकता है।
-मध्यप्रदेश में सबसे अधिक खजुराहो का तापमान रहा। पिछले दिनों ही यहां का तापमान 48 डिग्री के पार निकल गया था। अब भी यहां गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। यहां का तापमान फिलहाल 43 पर बना हुआ है। यह 28 जून तक 43 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इसके बाद यहां कोई राहत मिल सकती है।
-ग्वालियर में भी तापमान 43 डिग्री के आसपास बना हुआ है जो 28 जून तक 42 तक पहुंचने की उम्मीद है। यहां भी लोग उमस से परेशान हैं।
-इंदौर का तापमान 38 डिग्री पर पहुंच गया है। यहां बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट तो आई है, लेकिन उमस से लोग परेशान हैं। यहां आंशिक बारिश भी हो चुकी है, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की है।

MP में सबसे ठंडा पचमढ़ी
मध्यप्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी का तापमान पहुंच गया है। प्रदेश में पांच से 10 डिग्री तक कम तापमान यहां होता है। इस बार भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से तापमान में और गिरावट आई है। 28 जून को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर रहने की उम्मीद है।

Published on:
22 Jun 2018 02:20 pm