फुटबॉल मेला में अंडर 10, अंडर 16, अंडर 18 में बालक वर्ग और बालिका वर्ग में ओपन प्रतियोगिता होगी, जिसमें सभी बालिकाएं भाग ले सकती हैं।
भोपाल. टी टी नगर (तात्या टोपे) स्टेडियम फुटबॉल मैदान पर चल रहे समर फुटबॉल कैम्प के खिलाडिय़ों के लिए खेलो भोपाल फुटबॉल प्रतियोगिता मेला का आयोजन किया जा रहा है। अंडर 10 बेबी लीग फुटबॉल मेला का मुख्य आकर्षण है। बेबी लीग प्रतियोगिता में कुल 18 टीमें भाग लेकर दो ग्रुप में लीग मैच खेलते हुए फाइनल में प्रवेश करेंगीं।
फुटबॉल मेला में अंडर 10, अंडर 16, अंडर 18 में बालक वर्ग और बालिका वर्ग में ओपन प्रतियोगिता होगी, जिसमें सभी बालिकाएं भाग ले सकती हैं। समर कैम्प में भाग लेने वाले कुल 800 से अधिक खिलाडिय़ों को अपने-अपने आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर और मंच मिल रहा है। फुटबॉल के मुख्य प्रशिक्षक जेपी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को ट्रॉफी और मैडल से नवाजा जाएगा।