भोपाल

तमन्ना ने सिंधी समाज का बढ़ाया गौरव : राकेश कुकरेजा

सिंधु सेना मनाया तमन्ना का जन्मदिन तमन्ना समाज का गौरव : कुकरेजा थैलेसीमिया पीड़ित अपने भाई को बोनमेरो देने वाली तमन्ना का सिंधी समाज ने स्वागत किया है

2 min read
May 31, 2018

सिंधु सेना मनाया तमन्ना का जन्मदिन तमन्ना समाज का गौरव : कुकरेजा थैलेसीमिया पीड़ित अपने भाई को बोनमेरो देने वाली तमन्ना का सिंधी समाज ने स्वागत किया है। वहीं सिंधु सेना तमन्ना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सिंधु सेना के अध्य्क्ष राकेश कुकरेजा ने तमन्ना को समाज का गौरव बताते हुए कहा कि कहा कि तमन्ना ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने भाई को बोनमेरो डोनेट किया।

यह काम एक साहसी बच्ची ही कर सकती है। ऐसी बच्ची को सिंधु सेना बारमबार प्रणाम करती है । बाबे अली ग्राउण्ड पर सिंधु सेना के साथियों एवं टीम के खिलाड़ियों ने केक काटकर एवं आतिशबाजी कर मिठाई वितरण कर मनाया। इस अवसर पर तमन्ना के पिता दीपक परियानी सुमित आहूजा, दर्शन कुकरेजा, रवि बजाज, दीपेश रामचंदानी, यशपाल तनवानी, रोहित पहलवानी सहित, सैंकड़ों की संख्या में सिंधु सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इधर, इसके पहले सिंधी संस्कृति को बचाने के लिए एकजुटता जरूरी

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की केंद्रीय इकाई ने नई दिल्ली में सिंधी समाज की 5 सूत्री मांगों को लेकर केंद्र सरकार को ज्ञापन दिया है। जल्द ही इन मांगों को लेकर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेगा।
काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानन्द खट्टर ने बताया, सिंधी संस्कृति को बचाने के लिए समाज के एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा, सिंधी भाषा और संस्कृति धीरे-धीरे समाप्त हो रही है, इसे बचाने की जरूरत है।

काउंसिल के अध्यक्ष शंकर लालवानी ने बताया, उज्जैन में महाकाल के दर्शन के बाद ओंकारेश्वर जाते वक्त उन्होंने इंदौर शाखा के विशेष निवेदन पर एक बैठक इंदौर में आयोजित की। इंदौर शाखा के अध्यक्ष राजा मांधवानी, महासचिव कमल आहूजा और मीडिया प्रभारी नरेश फुंदवानी ने बताया, बैठक में युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज राजानी, प्रदेश अध्यक्ष संजय हांसानदानी, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन गिडवानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश राजदेव मौजूद थे।

Published on:
31 May 2018 08:00 am
Also Read
View All