भोपाल

विस चुनाव से पहले बीजेपी करेगी नियुक्ति, आदेश पर कांग्रेस ने किया तंज ‘जल्दी ही ‘भारतीय झूठ पार्टी’ अपनी नई मीडिया टीम को झूठ बोलने की ट्रेनिंग देगी’

MP Assembly Election 2023: भाजपा भी अपने मीडिया विभाग का विस्तार कर रही है। इस विस्तार के तहत पार्टी ने एक नियुक्ति आदेश जारी किया है। वहीं कांगे्रस ने भाजपा के इस नियुक्ति आदेश पर तंज किया है।

less than 1 minute read
Aug 10, 2023
bjp-congress

MP Assembly Election 2023: मप्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जारी है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर चुनाव जीतने के जतन कर रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा भी अपने मीडिया विभाग का विस्तार कर रही है। इस विस्तार के तहत पार्टी ने एक नियुक्ति आदेश जारी किया है। वहीं कांगे्रस ने भाजपा के इस नियुक्ति आदेश पर तंज किया है।

भाजपा के नियुक्ति आदेश में 9 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी नियुक्ति का यह आदेश बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जारी किया है। इस नियुक्ति आदेश में जिन 9 नेताओं के नाम हैं उनमें 3 प्रदेश प्रवक्ता, 4 प्रदेश मीडिया पैनालिस्ट और 2 प्रदेश मीडिया विभाग के सदस्य शामिल हैं।

कांग्रेस ने किया पलटवार नियुक्तियों के इस आदेश पर कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार किया है। कांग्रेस नेत्री संगीता शर्मा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस सूची को शेयर करते हुए लिखा है, भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित, बधाई! अब जल्दी ही 'भारतीय झूठ पार्टी' अपनी नई मीडिया टीम को झूठ बोलने की ट्रेनिंग देगी।

Updated on:
10 Aug 2023 11:34 am
Published on:
10 Aug 2023 11:23 am
Also Read
View All