
Congress Protest (एमपी में आज से कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन Photo Source- MP Congress X Handle)
Congress Protest In MP :मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद पार्टी ने भाजपा और निर्वाचन आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस सोमवार से इसके विरोध में 3 दिवसीय प्रदेशव्यापी अभियान शुरू कर रही है। सोमवार यानी आज से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सभी जिलों में निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और जिला भाजपा कार्यालयों का घेराव भी करेंगे।
बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस विधायक दिल्ली में भी प्रदर्शन कर चुके हैं। राष्ट्रपति से समय मांगा गया, लेकिन विधायकों को समय नहीं मिला, निर्वाचन आयोग ने अपील खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने भी अधिकारिता का हवाला देते हुए याचिका खारिज कर दी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं में आक्रोश है और उन्होंने जनता के बीच जाकर तीन दिन तक प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर 15 जून को युवा कांग्रेस, 16 जून को एनएसयूआई और 17 जून महिला कांग्रेस सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यालयों के घेराव के साथ चुनाव आयोग का पुतला दहन किया जाएगा।
संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले ने इस संबंध में सभी मोर्चा संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि, राज्यसभा निर्वाचन में हुए पक्षपात ने देश में ऐसे उदाहरण को रख दिया है, जिसके कारण संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। कार्रवाई से पूरे देश में संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह लगा है।
भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए लगाए गए पोस्टर को लेकर रविवार को बवाल हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ये पोस्टर फाड़ दिए। होर्डिंग में दिग्विजय सिंह का सुप्रीम कोर्ट पर बोला गया बयान लिखा था। इसके साथ ही लिखा था कि, आपको चुनाव आयोग पर विश्वास नहीं, सरकारी एजेंसियों पर विश्वास नहीं और सुप्रीम कोर्ट पर भी विश्वास नहीं। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
Published on:
15 Jun 2026 08:24 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
