भोपाल

विधानसभा का विशेष सत्र आज, प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप पेश करेगी सरकार, होगी अहम चर्चा

MP Assembly Special Session : आज एक दिवसीय विशेष सत्र है। आज का दिन इसलिए भी ऐतिहासिक और खास है, क्योंकि, आज से ठीक 69 साल पहले, 17 दिसंबर 1956 को मध्य प्रदेश विधानसभा की पहली बैठक आयोजित हुई थी।
less than 1 minute read
MP Assembly special session
Photo Source- Patrika

MP Assembly Special Session :मध्य प्रदेश विधानसभा में आज एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित होने जा रहा है। आज का दिन सदन की कार्यवाही के लिए इसलिए भी ऐतिहासिक और खास है, क्योंकि, आज से ठीक 69 साल पहले, 17 दिसंबर 1956 को ही मध्य प्रदेश विधानसभा की पहली बैठक आयोजित की गई थी। विशेष सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। इसमें मुख्य चर्चा आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसितप्रदेश के विजन पर होगी।

सरकार इस सत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का अपना रोडमैप पेश करेगी। साथ ही, विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य में एमपी की भूमिका पर भी विस्तृत विमर्श होगा। खास बात ये है कि, इस सत्र में कोई प्रश्नकाल नहीं होगा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य सीधे तौर पर इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

7 दशक की यात्रा की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

इसके अलावा, विधानसभा परिसर में 'विधानसभा की सात दशक यात्रा' विषय पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी में पहले विधानसभा से लेकर मौजूदा 16वीं विधानसभा तक के महत्वपूर्ण क्षणों, उपलब्धियों और संसदीय कार्यों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। ये विशेष सत्र मध्य प्रदेश के विकास को नई दिशा देने में अहम योगदान देने वाला साबित हो सकता है।

Published on:
17 Dec 2025 08:39 am