भोपाल

दिसंबर की ठंड में गरमाएगी एमपी की सियासत, 7 से 11 तक चलेगा शीतकालीन सत्र

MP Assembly Winter Session: मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी...। पांच दिवसीय बैठक में हंगामे के आसार...। कई मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक रुख अपनाए हुए है...।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 5:27 PM IST
MP Assembly Winter Session
MP Assembly Winter Session- मध्यप्रदेश विधानसभा। (फोटो पत्रिका)

MP Assembly Winter Session: मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय ने इसका पत्र जारी कर दिया। पांच दिन तक सदन की कार्यवाही चलेगी। इस दौरान सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है। क्योंकि विपक्ष कई मुद्दों को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है।

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और 11 दिसंबर तक चलेगा। पांच दिवसीय इस सत्र के दौरान इस बार विपक्ष हंगामा कर सकता है क्योंकि विपक्ष सागर जिले के शराबकांड का मुद्दा उठा सकता है, वहीं हाल ही में देवास जिले में शराब माफिया के ट्रक से कुचलकर शहीद हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी का मामला भी उठाया जा सकता है।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल के आदेश से मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। बैठकों का समय 11 बजे से 1.30 बजे तक और 3 बजे से 5.30 बजे तक रहेगा। इस सत्र में गैर सरकारी सदस्यों के विधायकों और संकल्पों के लिए 11 दिसंबर को अंतिम ढाई घंटे निर्धारित किए गए हैं।

इन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष

केन-बेतवा परियोजना के विस्थापितों का आंदोलन, बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौतों का मामला।

Updated on:
6 Nov 2026, 5:27 PM IST
Published on: