भोपाल

एमपी बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष और 4 महामंत्री बनाए

MP BJP- एमपी बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।

2 min read
Oct 23, 2025
Warning to oppose BJP over dissatisfaction with the Working Committee

MP BJP- एमपी बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल State President Hemant Khandelwal द्वारा पद संभालने के करीब साढ़े 3 माह में उनकी टीम की घोषणा की गई है। वे इसी साल 2 जुलाई को प्रदेशाध्यक्ष बने थे। अपनी टीम बनाने हेमंत खंडेलवाल तभी से जुट गए थे। उन्होंने पार्टी के पुराने नेताओं, कार्यकर्ताओं से भी लगातार मुलाकातें की। जमीनी नेताओं से मिले इनपुट के आधार पर बीजेपी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ महीनों की मशक्कत के बाद प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी कार्यकारिणी के नाम तय किए। इसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था जिसे अब मंजूर कर लिया गया है। मध्यप्रदेश में बीजेपी की नई कार्यसमिति में 9 उपाध्यक्ष और 4 महामंत्री बनाए गए हैं। 9 मंत्री भी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में आशीष उषा अग्रवाल को बरकरार रखा गया है। इसके साथ ही पार्टी के चार नए मोर्चा अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्‍डेलवाल ने गुरुवार को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की यह सूची जारी की। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की।

प्रभावी कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस संबंध में ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

भारतीय जनता पार्टी के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी की सहमति से @BJP4MP के पदाधिकारियों की घोषणा की जाती है।

मैं सभी नव-नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। निश्चित रूप से आपका मनोनय संगठन को नई शक्ति और ऊर्जा प्रदान करेगा।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी की ऊर्जा, कर्मठता, निष्ठा, अनुभव एवं प्रतिबद्धता मध्य प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त करने तथा भाजपा की डबल इंजन सरकार की नीतियों को जन - जन तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी।

आप सभी के यशस्वी और प्रभावी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ।

उपाध्यक्ष- रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरुआ, मनीषा सिंह, नंदिता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे, प्रभुलाल जाटव

महामंत्री
लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी जैन, गौरव रणदिवे

मंत्री
रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भटट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजो मालवीय, बबीता परमार

कोषाध्यक्ष- अखिलेश जैन
कार्यालय मंत्री- श्याम महाजन
मीडिया प्रभारी- आशीष उषा अग्रवाल

मोर्चा अध्यक्ष

किसान मोर्चा - जयपालसिंह चावड़ा
एससी मोर्चा- भगवानसिंह परमार
एसटी मोर्चा -पंकज टेकाम
पिछडा मोर्चा- पवन पाटीदार

Also Read
View All

अगली खबर