भोपाल

एमपी बोर्ड एग्जाम के टाइम टेबल हुए जारी, 25 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षा, देखिए किस दिन कौन सा पेपर

MP Board Exam Time Table : बोर्ड परीक्षा की तारीखों का इंतजार खत्म हो गया है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

2 min read
Dec 05, 2024

MP Board Exam Time Table : इस साल बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए जरुरी अपडेट है। एमपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों का इंतजार खत्म हो गया है मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल(MP Board Exam Time Table ) जारी कर दिया है। जारी टाइम टेबल के मुताबिक, बारहवीं क्लास के छात्रों की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होंगी, जो 1 महीने तक चलेंगी। बोर्ड एग्जाम(MP Board Exam Time Table ) में पहला पेपर हिंदी का होगा जबकि आखिरी परीक्षा मैथ की होगी।

देखिए टाइम टेबल

पहले हिंदी आखिरी में मैथ

25 फरवरी 2025 - हिंदी
28 फरवरी 2025 - अंग्रजी
1 मार्च 2025 - उर्दू, मराठी
4 मार्च 2025 - भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
5 मार्च 2025 - बायोटेक्नॉलोजी, गायन वादन, तबला पंखावज
6 मार्च 2025 - ड्रॉइंग एण्ड डिजाइन
7 मार्च 2025 - भुगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हार्टिकार, स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एंव स्वास्थ्य
8 मार्च 2025 - बायोलॉजी
10 मार्च 2025 - मनोविज्ञान
11 मार्च 2025 - इनफॉर्मेटिक प्रेक्टिसेस
12 मार्च 2025 - संस्कृत
17 मार्च 2025 - रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली ऑफ साइंस एंड मेथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर
19 मार्च 2025 - NSQF, शारीरिक शिक्षा
20 मार्च 2025 - समाज शास्त्र
22 मार्च 2025 - कृषि, होम साइंस, बुक कीपिंग
24 मार्च 2025 - राजनीति शास्त्र
25 मार्च 2025 - गणित

Updated on:
05 Dec 2024 10:49 am
Published on:
05 Dec 2024 10:33 am
Also Read
View All

अगली खबर