भोपाल

mpbse 12th result 2021 एमपी बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

mpbse 12th का रिजल्ट घोषित, यहां देखे अपने नंबर...।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2021, 12:10 PM IST
12th_result.png
भोपाल। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने घोषित किया 12वीं का रिजल्ट।

भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार को रिजल्ट घोषित कर दिया। इसमें 100 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ठीक 12 बजे यह रिजल्ट घोषित किया। छात्र अपने नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं, साथ ही पत्रिका की वेबसाइट के जरिए भी देख सकते हैं। इससे पहले 14 जुलाई को 10वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने गुरुवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। 12वीं के साथ ही हायर सेकंडरी व्यावसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा और हायर सेकंडरी (अंध, मूक, बधिर श्रेणी) का परिणाम भी जारी कर दिया गया। रिजल्ट के लिए बोर्ड ने 10वीं के 6 विषयों में से सबसे ज्यादा अंक वाले पाच विषयों को आधार बनाया गया है।

Live Update

12.10 PM
मंत्री ने कहा कि बेस्ट आफ फाइव के तहत यह रिजल्ट बनाया गया है। इसमें कोई भी विद्यार्थी फेल नहीं हुआ है। आज के रिजल्ट में 52 प्रतिशत प्रथम श्रेणी में 40 द्वितीय श्रेणी में आए हैं। तृतीय श्रेणी में 7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में सभी छात्रों ने संकट के दौर में बहुत मेहनत की थी। पहली और दूसरी लहर के कारण से भी बड़ा निर्णय करना पड़ा। हमने इस मूल्यांकन पद्धति को आधार बनाकर रिजल्ट घोषित किया। जिन्होंने कोरोना के समय जोखिम लेकर बच्चों ऑनलाइन और ऑफ लाइन पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी बधाई। यह रिजल्ट अच्छा रिजल्ट है। यदि कोई विद्यार्थी संतुष्ट नहीं होते हैं तो उन्हें भी विकल्प मिलेंगे। जिस विषय में परीक्षा देना चाहते हैं, सितंबर में परीक्षा दे सकते हैं। सभी विषयों में भी बैठ सकते हैं।

12.09 PM

52 प्रतिशत प्रथम श्रेणी में 40 द्वितीय श्रेणी में आए हैं। तृतीय श्रेणी में 7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं


12.08 PM
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने सभी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

12.00 PM
स्कूल शिक्षा मंत्री ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट।

यहां देखे जा सकते हैं रिजल्ट

मोबाइल फोन ऐप

गूगल प्ले स्टोर पर MPBSE MOBILE APP अथवा MP Mobile App डाउनलोड करें। एवं Know your Result का चयन करें। रोल नंबर लिखकर अपना परिणाम देखें।

यह भी देखें

Updated on:
29 Jul 2021, 12:10 PM IST
Published on: