भोपाल

MP बोर्ड के छात्रों लिए जरूरी सूचना, आवेदन की ये है अंतिम तारीख

मध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया शेड्यूल, 4 जून तक पूरक परीक्षा के लिए आवेदन करें विद्यार्थी

2 min read
May 19, 2019
information for students
information for students

भोपाल. एमपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा में पूरक पाने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी परीक्षा के एक दिन पहले मध्य रात्रि यानी चार जून तक आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में बेस्ट ऑफ फाइव योजना के तहत परिणाम घोषित किया है।

4 जून तक पूरक परीक्षा के लिए आवेदन करें विद्यार्थी

इसमें विद्यार्थी एक विषय में अनुत्तीर्ण है तो भी उसे उत्तीर्ण घोषित किया गया है। यदि छात्र अनुत्तीर्ण विषय की पूरक परीक्षा देना चाहे तो उसी सत्र की पूरक परीक्षा में सम्मिलित हो सकेगा। ऐसे विद्यार्थियों के लिए भी 17 मई से 4 जून तक आवेदन तिथि तय की गई है।

रीटोटलिंग के लिए 3 जुलाई

रीटोटलिंग में परिवर्तन होने पर छात्र तीन जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। एमपी ऑनलाइन के कियोस्क पर मुख्य परीक्षा के रोल नंबर एवं परीक्षाफल के आधार पर नकद भुगतान कर आवेदन करें। हायर सेकण्डरी की पूरक परीक्षा तीन जुलाई एवं हाईस्कूल पूरक परीक्षा चार जुलाई से 12 जुलाई तक सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर होगी।

‘रुक जाना नहीं’ में करें आवेदन 7 जून से होंगी परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में असफल छात्रों के लिए एक और अवसर है। दो से लेकर सभी विषयों में असफल विद्यार्थी 15 से 25 मई तक ‘रुक जाना नहीं योजना’ में आवेदन करें। प्रथम चरण की परीक्षाएं सात जून से आायोजित की जाएंगी।

गौरतलब है कि 12वीं में इस वर्ष 90 हजार 999 विद्यार्थियों तो 10वीं के एक लाख 35 हजार 299 विद्यार्थी पूरक में आए हैं। इनकी परीक्षा तीन जुलाई को आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने पिछले साल रिजल्ट सुधारने के लिए बेस्ट ऑफ फाइव योजना शुरू की।

एक विषय में अनुत्तीर्ण तो भी उत्तीर्ण घोषित

इसमें किन्हीं पांच विषयों में सबसे ज्यादा नंबरों को ही जोड़ा जाता है। विद्यार्थी एक विषय में अनुत्तीर्ण हो तो भी उसे उत्तीर्ण घोषित किया जाता है। इस वर्ष प्रत्येक विषय में मॉडल बनवाकर अधिकतम 20 अंक दिए गए।

इसके बावजूद 12वीं के रिजल्ट में पिछले वर्ष के 68.07 फीसदी के मुकाबले केवल 4.30 फीसदी की बढ़त ही देखी गई। 10वीं का रिजल्ट पिछले साल से खराब रहा है। पिछले वर्ष 66.54 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, वहीं इस वर्ष 61.32 फीसदी विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हो सके।

Published on:
19 May 2019 08:36 am