भोपाल

MP बजट में किसानों को बड़ी सौगात, दिए जाएंगे 1 लाख सोलर पंप

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने विधानसभा में आज अपना तीसरा बजट पेश किया। जिसमें किसानों को बड़ी सौगात दी गई है।
less than 1 minute read
Feb 18, 2026
mp budget 2026
फोटो- पत्रिका

MP Budget 2026: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के द्वारा आज विधानसभा में बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया ये पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। हर हाथ को काम, हर युवा को रोजगार मिलेगा। हर नारी को न्याय हमारी सरकार का उद्देश्य है। हम देश के तीसरे युवा प्रदेश हैं। युवाओं के हाथ को काम मिले ये हमारा संकल्प है।

1 लाख सोलर पंप मिलेंगे

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि किसानों को 3000 करोड़ रुपए की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

भावांतर की सफलता को अन्य राज्यों ने अपनाया

आगे वित्त मंत्री ने बताया कि भावांतर योजना की सफलता से प्रभावित होकर अन्य राज्यों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। कृषक उन्नति योजना की घोषणा की गई है, जिसके अंतर्गत किसानों को विशेष प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है। वहीं, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए 21 लाख 42 हजार हेक्टेयर क्षेत्र पंजीकृत किया गया है।

कैसे रहे मोहन सरकार के पिछले बजट

मोहन सरकार ने अपना पहला बजट (2024-25) 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ का पेश किया था। जबकि, दूसरा बजट (2025-26) 4,21,032 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। आज मोहन सरकार का तीसरा बजट (2026-27) 18 फरवरी को पेश हो रहा है। एमपी की भाजपा सरकार ने विकसित एमपी 2047 को देखते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को 2 ट्रिलियन तक ले जाने का टारगेट सेट किया है। याद दिलाते चलें कि, पिछले साल प्रदेश का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हुआ था, जो 24 मार्च तक यानी 15 दिन चला था।