भोपाल

Exit poll: बुधनी और विजयपुर में किसकी होगी जीत, किसकी बढ़ेगी ताकत?

mp by election exit poll 2024: बुधनी विधानसभा सीट केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, वहीं विजयपुर विधानसभा सीट कांग्रेस में विधायक रहे रामनिवास रावत के भाजपा में चले जाने के बाद खाली हो गई थी। इन दोनों ही सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

3 min read
Nov 20, 2024

mp by election exit poll 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार शाम को कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए। इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं, वहीं मध्यप्रदेश में भी दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, इसे लेकर पूरे राज्य की निगाह लग गई हैं। 23 नवंबर को तय हो जाएगा कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा।

सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, वहीं विजयपुर विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक रहे रामनिवास रावत के भाजपा में चले जाने के बाद खाली हो गई थी। इन दोनों ही सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। दोनों ने ही उपचुनावों में जमकर ताकत झोंकी है।

बुधवार को महाराष्ट्र और झारखंड समेत सभी स्थानों के मतदान के सभी चरण खत्म हो गए हैं। इसके बाद शाम को कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। यह नतीजे एजेंसियों के अपने-अपने सर्वे के मुताबिक हैं। कोई भाजपा को बहुमत में ला रहा है तो कोई भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर बता रहा है।

मध्यप्रदेश की बात करें तो एमपी के उपचुनाव में आने वाले परिणामों की चर्चा पहले से हो रही है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक सीहोर जिले की बुदनी विधानसभा सीट पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) की प्रतिष्ठा की मानी जाती है, वहीं यहां भाजपा ने अपने गढ़ को बचाने में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा को यहां जीत आसान लग रही है। इसके अलावा विजयपुर में कांग्रेस विधायक (congress mla) रहते हुए रामनिवास रावत (ramniwas rawat) ने भाजपा का दामन थाम लिया था और वे अब भाजपा की मोहन सरकार में मंत्री हैं। यहां मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। यहां भी भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि रामनिवास रावत के भाजपा (bjp) में जाने से कुछ वर्ग नाराज चल रहे हैं, लेकिन दोनों ही सीटों के परिणामों का सही फैसला जनता करने वाली है। 23 नवंबर को दोपहर तक फाइनल हो जाएगा कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा।

बुदनी में 20 उम्मीदवार

budhni vidhan sabha by election result: बुदनी विधानसभा उपचुनाव में 20 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें से भाजपा के रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच सीधी टक्कर है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 76 हजार 799 मतदाता, जिसमें 1,33,280 महिलाएं और 1,43,111 पुरुष हैं। वहीं 06 थर्ड जेंडर और 194 सर्विस वोटर्स हैं।

विजयपुर में 11 प्रत्याशी

vijaypur vidhan sabha by election result: विजयपुर में 11 प्रत्याशी मैदान में है। यहां कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा का मुकाबला भाजपा के मंत्री रामनिवास रावत से हो रहा है। रावत कुछ समय पहले ही कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। और वे इसी सीट से विधायक भी थे। उनके इस्तीफे के कारण ही यह उपचुनाव हो रहा है। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 54 हजार 817 वोटर हैं, जिनमें 1,21,001 महिलाएं और 1,33,554 पुरुष हैं। दो थर्ड जेंडर और 103 सर्विस वोटर्स हैं।

संबंधित खबरें

इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

मध्यप्रदेश के इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हैं। इन नेताओं महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों का जिम्मा भी दिया था। इसके अलावा पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का जिम्मा दिया गया था। इनके अलावा कांग्रेस के भी दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने जिम्मे आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में जमकर प्रचार किया। अब प्रत्याशियों के साथ ही इन नेताओं की परीक्षा का भी रिजल्ट आने वाला है। 23 नवंबर को आने वाले रिजल्ट बता देंगे कि किसके प्रचार ने क्या कमाल किया।

Published on:
20 Nov 2024 07:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर