भोपाल

उज्जैन में एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़ रुपये मंजूर, मोहन यादव कैबिनेट का फैसला

MP Cabinet Decisions: राज्य सरकार ने विभिन्न विकास कार्यों और महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए कुल 16,720 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

2 min read
Apr 07, 2026
mp cabinet decisions ujjain airport 590 crore mohan yadav

MP Cabinet Decisions: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रालय में मंगलवार 07 अप्रैल 2026 को हुई मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में मंत्रि-परिषद द्वारा मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण की दिशा में कई क्रांतिकारी निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश की प्रगति को नई गति देने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न विकास कार्यों और महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए कुल 16,720 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस बैठक में शिक्षा, कृषि, सिंचाई, प्रशासनिक सुधार और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

ये भी पढ़ें

पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती केस की सुनवाई टली, 15 अप्रैल मिली नई तारीख

उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़ रुपये मंजूर

उज्जैन में शासकीय हवाई पट्टी में एयरबस विमानों के संचालन के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 590 करोड़ रूपये की स्वीकृति मोहन यादव कैबिनेट ने दी है। भारत सरकार की RCS-UDAN योजना के तहत उज्जैन स्थित शासकीय हवाई पट्टी को बोइंग 320 एयरबस विमानों के संचालन के लिये विकास/विस्तार करने के लिये राज्य सरकार एवं भाविप्रा के मध्य आवश्यक अनुबंध एवं MOU निष्पादित हो चुका है। योजना में राज्य सरकार द्वारा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को भूमि उपलब्ध कराई जाती है। मंत्रि-परिषद द्वारा इस कार्य के लिए कुल 437.5 एकड़ भूमि अधिग्रहित करने और राशि 590 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है।

चना-मसूर खरीदेगी सरकार

कैबिनेट ने चना और मसूर की खरीदी को भी मंजूरी दी है। चने का भाव 5000 रुपए और मसूर का 5800 रुपए क्विंटल है। सरकार चने के कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत खरीदी करेगी और मसूर का 100 फीसदी खरीदी करने का फैसला किया गया है। इसके लिए 3174 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। प्रदेश में गेहूं खरीदी 9 अप्रैल से शुरू होगी और पहले छोटे किसानों को खरीदी के लिए बुलाया जाएगा।

मोहन कैबिनेट के अहम फैसले

  • वित्तीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (FTRI) की स्थापना की स्वीकृति।
  • वाणिज्यिक कर विभाग की 8 योजनाओं के लिए 2030-2031 तक निरन्तरता और 2,952 करोड़ रुपये का अनुमोदन।
  • चना एवं मसूर के वर्तमान वित्तीय वर्ष सहित 3 वर्ष में उपार्जन के लिए 3,174 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
  • वन क्षेत्रो में पुनरुत्पादन, पुनर्स्थापना एवं संरक्षण के लिए 5,215 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
  • आर.टी.ई. में अशासकीय विद्यालयों को ट्यूशन फीस की प्रतिपूर्ति के लिए 3,039 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
  • पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
  • कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति।
  • अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रगृह योजना में प्रतिमाह 10 हजार रुपये प्रदाय किए जाने की स्वीकृति।
  • उज्जैन में शासकीय हवाई पट्टी में एयरबस विमानों के संचालन के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 590 करोड़ रुपये की स्वीकृति।
  • मंदसौर जिले की कातना सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 88.41 करोड़ रुपये की स्वीकृति।

ये भी पढ़ें

एमपी में 3225 करोड़ से बनेगा नया फोर-लेन बायपास, 20 मिनट में पूरा होगा 90 मिनट का सफर

Published on:
07 Apr 2026 06:24 pm
Also Read
View All