
मध्य प्रदेश में आज मोहन के मंत्रियों की शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्री राजभवन में मंच पर पहुंचकर शपथ ले ली है। मध्य प्रदेश में जिन मंत्रियों को जगह मिली है, उनमें 12 मंत्री ओबीसी कोटा से हैं। इसके अलावा जनरल कैटेगरी से 7, अनुसूचित जाति (SC) से 5 और अनुसूचित जनजाति (ST) से 4 विधायक मंत्री पद की शपथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल के समक्ष आ हैं। यहां जानें मंत्रियों की शपथ से जुड़ी खास बातें।
3:50 PM
इन मंत्रियों ने ली शपथ
मोहन कैबिनेट के मिनिस्टर्स
1- कुंवर विजय शाह
2- कैलाश विजयवर्गीय
3- प्रहलाद पटेल
4- राकेश सिंह
5- राव उदय प्रताप सिंह
6- करण सिंह वर्मा
7- संपतिया उइके
8- तुलसीराम सिलावट
9- एंदल सिंह कंसाना
10- निर्मला भूरिया
11- गोविंद सिंह राजपूत
12- विश्वास सारंग
13- नारायण सिंह कुशवाहा
14- नागर सिंह चौहान
15- प्रद्युम्न सिंह तोमर
16- इंदर सिंह परमार
17- चेतन्य कश्यप
18- राकेश शुक्ला
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
-19- कृष्णा गौर
20- दिलीप जायसवाल
21- नारायण सिंह पंवार
22- गौतम टेटवाल
23- लखन पटेल
24- नारायण सिंह पंवार
राज्यमंत्री
25- नरेन्द्र शिवाजी पटेल
26- प्रतिमा बागरे
27- राधा सिंह
28- दिलीप अहिरवार
3:46 PM
मोहन कैबिनेट में होंगे 18 मंत्री
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कुल 28 मंत्री होंगे। इनमें से 18 कैबिनेट मंत्री रहेंगे। कैलाश विजयवर्गीय, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और विश्वास सारंग को कैबिनेट में जगह मिली है।
3:44 PM
मध्य प्रदेश कैबिनेट के इन विधायकों ने ली शपथ
मध्य प्रदेश कैबिनेट में अभी तक कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह, कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चेतन्य कश्यप, इंदर सिंह परमार, धर्मेंद्र लोधी और प्रद्युम्न सिंह तोमर पद एवं गोपनीयता की शपथ ले चुके हैं।