भोपाल

एमपी में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट: लखन पटेल को अब आनंद विभाग, मुख्यमंत्री के पास पहुंचे 12 महकमे

mp cabinet reshuffle news- मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट के विस्तार की चल रही अटकलों के बीच लखन पटेल से पशुपालन और डेयरी विभाग वापस ले लिया है. इसके साथ ही जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की भी अटकलें तेज हो गई हैं...।
2 min read
Jul 15, 2026
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav - image x

mp cabinet reshuffle- मध्यप्रदेश के राज्यमंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग का स्वतंत्र प्रभार वापस ले लिया गया है। अब उन्हें आनंद विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पशुपालन एवं डेयरी विभाग सीएम ने खुद अपने पास रख लिया है। एमपी में हुई इस हलचल के बाद अब जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की भी अटकलें तेज हो गई हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने मंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार वापस ले लिया है। यह विभाग अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास रहेगा। उनके पास गृह, सामान्य प्रशासन सहित 11 विभाग हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों के बीच सिर्फ एक ही मंत्री के विभाग में फेलबदल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही विस्तार किया जाएगा। जैसा की पिछले कुछ दिनों पहले सीएम मोहन यादव ने भी मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही थी। जिसमें नए चेहरों को भी मौका देने की बात कही गई थी।

बताया जा रहा है कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए इस विभाग के जरिए सरकार कई कई योजनाएं संचालित कर रही है। गोशालाओं के विस्तार के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सहकारी समितियों के विस्तार के साथ कई कदम उठाए जा रहे हैं। लखन पटेल ने इस बारे में मीडिया से कहा कि कौन सा विभाग किसे देना है यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मुझसे यह विभाग वापस क्यों लिया गया, यह मुझे नहीं पता है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री के पास रहेगा विभाग

सीएम मोहन यादव के पास अब पशुपालन एवं डेयरी विभाग भी रहेगा। इससे पहले सीएम मोहन यादव के पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय और ऐसे सभी विभाग हैं, जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए हैं।

Updated on:
15 Jul 2026 01:12 pm
Published on:
15 Jul 2026 12:41 pm