MP Cold Weather Update : प्रदेश में उत्तर पूर्व दिशा में हवाएं चल रही है। इन हवाओं का रुख जब उत्तर पश्चिम होगा तब पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने लगेंगी और तापमान में तेजी से गिरेगा।
MP Cold Weather Update :मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। उत्तर पश्चिमी हवाओं ने प्रदेश की फिजा में ठंड घोलना शुरु कर दी है। राज्य के 6 शहरों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा पहुंचा है। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के अनुसार, 15 नवंबर के बाद से प्रदेश के बड़े क्षेत्र में तापमान तेजी से गिरना शुरु होगा।
प्रदेश में उत्तर पूर्व दिशा में हवाएं चल रही है। इन हवाओं का रुख जब उत्तर पश्चिम की तरफ हो जाएगा तब पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने लगेंगी। ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 15 नवंबर से सुबह-शाम धुंध बढ़ेगी।
बीते 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन के नाम से मशहूर पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। यहां पारा 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अमरकंटक में 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। साथ ही, भोपाल में दिन का पारा 31.6 डिग्री, इंदौर में 32.6 डिग्री, ग्वालियर में 31.6 डिग्री, उज्जैन में 33 और जबलपुर में 31 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी एक हफ्ते तक प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में गुलाबी मौसम बना रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी।