भोपाल

एमपी के कांग्रेस नेता ने द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र – राष्ट्रपति शब्द पर की उठाई ये मांग

कांग्रेस नेता को भाजपा नेताओं ने जमकर घेरा था, स्वयं सीएम ने भी इसे अशोभनीय बताया था.

2 min read
Jul 31, 2022
एमपी के कांग्रेस नेता ने द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र - राष्ट्रपति शब्द पर की उठाई ये मांग

भोपाल. मध्यप्रदेश के एक कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर राष्ट्रपति शब्द को जेंडर न्यूट्रल करने की मांग की है, दरअसल हाल ही कांग्रेस अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति शब्द पर टिप्पणी की गई थी, जिसके कारण राजनीति गरमा गई थी, हालांकि उन्होंने इसके बाद माफी भी मांग ली थी, अब इस मामले में कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहा था, इसके बाद कांग्रेस नेता को भाजपा नेताओं ने जमकर घेरा था, स्वयं सीएम ने भी इसे अशोभनीय बताया था, इसके बाद कांग्रेस नेता ने माफी भी मांगी थी, अब इस मामले में एमपी के कांगे्रस नेता देवाशीष जरारिया ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।

पत्र में लिखा- आपके भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति एवं देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने से पूरा देश गौरवान्वित है। आपका यह कार्यकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में मिल का पत्थर साबित होगा। आपके देश के सर्वोच्च पद पर निर्वाचन से सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष भी अभिभूत है, लेकिन देश में आपको संबोधित करने को लेकर जो विवाद की स्थिति बनी है वो बेहद निराशाजनक है।

उन्होंने लिखा- कांग्रेस के लोकसभा के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा संसद में आपको संबोधित करने के दौरान लैंगिक त्रुटि हुई। इस भाषाई त्रुटि के लिए उन्होंने तत्काल माफी भी मांगी और देश का नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैं भी आपसे क्षमाप्रार्थी हूँ। अत: भारत के एक आम नागरिक होने के नाते आपसे निवेदन करता हूं कि इस विषय को समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति शब्द को लैंगिक तटस्थ (Gender Neutral) करने की आवश्यकता है।

Published on:
31 Jul 2022 01:10 pm
Also Read
View All