भोपाल

MP Corona Update: 24 घंटे में 6489 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख 38 हजार के पार, 24 घंटे में 37 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 6489 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 344634 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4221 पहुंची है।

3 min read
Apr 13, 2021
MP Corona Update

भोपाल. मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 6489 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 344634 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4221 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 923 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79434 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1005 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 70512 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 7917 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 824 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58951 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 649 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 52247 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 5234 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 22415 हो गई है। शहर में अब तक 288 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 19471 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2656 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 20285 हो चुकी है। जबकि, 249 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 17505 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 2531 केस एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 7402हो गई है। इनमें से 127 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6709 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 566 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7529 हो गई है। इनमें से 119 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5972 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1438 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7069 हो चुकी है। इनमें से 116 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 6027 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 926 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6879 हो गई है। जिले में अब तक 157 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 6109 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 613 एक्टिव केस हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5724 हो गई है। इनमें से 90 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 4835 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 799 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5149 हो गई है। इनमें से 68 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4696 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 385 केस एक्टिव हैं।

9- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5102 हो गई है। इनमें 37 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4449 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 616 केस एक्टिव हैं।

10- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4756 हो चुकी है। यहां 78 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 4084 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 594 केस अब भी एक्टिव हैं।

Published on:
13 Apr 2021 07:34 am
Also Read
View All