5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Weather Alert: 48 जिलों में तेज आंधी-बारिश, 9 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

MP Weather Alert: भोपाल स्थित मौसम विभाग ने मंगलवार को ताजा बुलेटिन जारी कर प्रदेश के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां पढ़ें ताजा बुलेटिन...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 05, 2026

MP Weather Alert

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक अगले दो दिनों तक मध्यप्रदेश के कई जिलों का मौसम बिगड़ सकता है। फोटो- पत्रिका

MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में मई के शुरुआत में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हाल ही में गर्मी की तपन के बावजूद कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी और ओलावृष्टि भी हुई। मंगलवार को भोपाल स्थित मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर 48 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। वहीं 31 जिलों में आंधी के साथ ही बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना व्यक्त की है।

भोपाल स्थित मौसम विभाग ने मंगलवार को ताजा बुलेटिन जारी कर प्रदेश के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें यह कहा गया है कि इन 9 जिलों में झंझावत, वज्रपात, ओलावृष्टि, झोंकेदार हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। जिन 9 जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है, उनमें खंडवा, खरगोन, दतिया, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले शामिल हैं।

39 जिलों में यलो अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने 39 जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इन जिलों में झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। यह जिले हैं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बड़वानी, धार,गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सागर, मैहर, पांढुर्णा, हरदा, बुरहानपुर, इंदौर, देवास, शाजापुर, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, दमोह शामिल है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

यहां देखें ताजा बुलेटिन

5 मई का तापमान

मौसम विभाग की मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री खरगोन का रहा। जबकि सबसे कम तापमान 16 डिग्री नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी का रहा। मौसम विभाग अगले दो तिनों तक तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होने की बात कही है। तीसरे दिन बाद 2 से 4 डिग्री के तापमान की वृद्धि का अनुमान बताया है।

मुख्य बिन्दू

0-तीन दिन बाद बढ़ेगा दो से चार डिग्री तापमान

0-मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार

0-कई जिलों में आंधी -तूफान का अलर्ट

0-9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी।

0-39 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी।

0-खरगोन सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान

0-पचमढ़ी में सबसे कम 16 डिग्री तापमान रहा