MP Election 2018: कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में 155 नाम, सबसे पहले यहां देखें LIST
भोपाल। बीजेपी के 177 प्रत्याशियों के जवाब में कांग्रेस ने 155 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। देरी से ही सही कांग्रेस की इस सूची को संतुलित माना जा रहा है। इस सूची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ,ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थकों को बराबरी से टिकट दिए गए हैं।
प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली भोपाल उत्तर से फिर से आरिफ अकील को टिकट दिया गया है। चुरहट से नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को लड़ाया जाएगा। भोपाल दक्षिण से पीसी शर्मा को फिर टिकट दिया गया है। राउ से जीतू पटवारी को फिर आजमाया जा रहा है। इनके अलावा सांसद कांतिलाल भूरिया के पुत्र विक्रांत भूरिया को झाबुआ से टिकट दिया गया है। भोजपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को दोबारा टिकट दिया गया है।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को भी इस बार टिकट दिया गया है। उन्हें आगर मालवा सीट से लड़ाया जा रहा है। पूर्व सांसद विजयलक्ष्मी साधौ को महेश्वर, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा को भी चुनाव लड़ाया जा रहा है।
इनके अलावा दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को चांचोड़ा से लड़ाया जाएगा। दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंहको राघौगढ़ से दोबारा टिकट मिला है, जबकि दिग्विजय के भतीजे प्रियव्रत सिंह को भी टिकट मिल गया है।
शनिवार देर रात 9 बजे 155 नामों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के बाद तीन दिनों से गहमागहमी थम गई है। लिस्ट जारी होने के बाद प्रत्याशियों के निवास पर जश्न का माहौल है। उनके समर्थक पटाखें फोड़ रहे हैं और आतिशबाजी का माहौल है।
मध्यप्रदेश में चुनाव प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो गई है और 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस की सूची जारी होते ही मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार की धमाकेदार शुरुआत हो जाएगी। बाबरिया ने मीडिया को बताया कि शनिवार रात तक पहली सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद रात 8.45 बजे सूची जारी कर दी।
यहां देखें सूची
जानिए किसे कहां से मिला कांग्रेस का टिकट
जौरा से बनवारीलाल शर्मा
सुमावाती से अदल सिंह कसाना
मुरैना से रघुराज सिंह कसाना
दिमानी से गिरराज दंडोतिया
अंबाह (एससी) से कमलेश जाटव
अटेर से हेमंत कटारे
लहार से डा. गोविंद सिंह
मेहगांव ओपीएस भदौरिया
ग्वालियर ग्रामीण मदन कुशवाह
ग्वालियर प्रद्मुमल सिंह तोमर
ग्वालियर पश्चिम मुन्नालाल गोयल
भितरवार लखन सिंह यादव
डबरा से इमरती देवी सुमन
सेवडा से घनश्याम सिंह
--------------------------------------------
- नागदा-खाचरौद से दिलीपसिंह गुर्जर
- तराना से महेश परमार
- घट्टिया से रामलाल मालवीय
- बडऩगर से मुरली मोरवाल
- शाजापुर से हुकुमसिंह कराड़ा
- आगर मालवा से विपिन वानखेड़े
- सुसनेर से महेंद्रसिंह परिहार
- कालापीपल से कुणाल चौधरी
- शुजालपुर को होल्ड रखा है
उज्जैन उत्तर-दक्षिण और महिदपुर होल्ड
कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट में फिलहाल उज्जैन उत्तर-दक्षिण और महिदपुर विधानसभा को होल्ड पर रखा गया है। इन स्थानों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।
खंडवा जिले में इन्हें मिली टिकट
मांधाता विस: नारायण सिंह पटेल
हरसूद विस: सुखराम साल्वे
खंडवा विस: पहली सूची में प्रत्याशी की घोषणा नहीं
पंधाना विस: पहली सूची में प्रत्याशी की घोषणा नहीं
खंडवा जिले में भाजपा-कांग्रेस से इनके बीच मुकाबला
खंडवा विस: भाजपा से देवेंद्र वर्मा और कांग्रेस से पहली सूची में प्रत्याशी की घोषणा नहीं
मांधाता विस: भाजपा से नरेंद्र सिंह तोमर और कांग्रेस से नारायण सिंह पटेल
पंधाना विस: भाजपा से राम दांगोरे और कांग्रेस से पहली सूची में प्रत्याशी की घोषणा नहीं
हरसूद विस: भाजपा से विजय शाह और कांग्रेस से सुखराम साल्वे
मुख्यमंत्री के रिश्तेदार कांग्रेस में शामिल
उधर, कांग्रेस पार्टी दोपहर डेढ़ बजे पहली लिस्ट जारी करने वाली थी, लेकिन कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेस में लिस्ट तो जारी नहीं की, लेकिन बीजेपी को बड़ा झटका दे दिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के भाई संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी की सदस्या ग्रहण करते हुए अपने ही जीजा पर अनेक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गए 15 साल। मध्यप्रदेश को राज की नहीं नाथ की जरूरत है।
शुक्रवार को भी गड़बड़ा गए थे समीकरण
कांग्रेस की पहली लिस्ट शुक्रवार को जारी होने वाली थी, लेकिन कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू के भाजपा में शामिल हो जाने के कारण कांग्रेस के समीकरण गड़बड़ा गए। टिकट बंटवारे को लेकर सिंधिया-दिग्विजय के विवाद के कारण भी इसे टालना पड़ा।
शुक्रवार को बीजेपी की जारी 177 नामों की सूची के जवाब में कांग्रेस ने 200 नाम तय कर लिए थे। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सभी नामों को तय कर लिया गया है, इसके बाद 10 जनपथ पर टिकटों को अंतिम रूप दिया गया।
मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि देर शाम तक कांग्रेस की पहली सूची जारी हो जाएगी। इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए। उन्होंने भी अपने समर्थकों को टिकट देने के लिए एक लिस्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंप दी थी। टिकट बंटवारे के लिए समस्या जल्द सुलझाने का दावा किया गया था।
मध्यप्रदेश के कांग्रेस के चुनाव प्रभारी दीपक बावरिया ने शुक्रवार शाम को बताया कि दिल्ली में मध्यप्रदेश चुनाव समिति की बैठक पूरी हो गई है। अब कोई भी इलेक्शन कमेटी की बैठक नहीं होने वाली है। कांग्रेस ने जो 200 नाम फाइनल कर दिए हैं, जबकि 30 नामों पर सहमति बन रही है। बावरिया ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बन रही है।
शुरू हो गई चुनाव प्रक्रिया
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 का महामुकाबला शुरू हो गया है। 2 नवंबर से चुनाव प्रक्रिया भी शुरू हो गई। इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने जा रहे हैं। इसके बाद अब नामांकन फार्म खरीदने और भरने का काम शुरू हो जाएगा।
बीजेपी ने बाजी मारी
दोनों ही दलों ने 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं, लेकिन पहली लिस्ट जारी करने से पहले वे एक दूसरी की सूची का इंतजार किया जा रहा था। इधर बीजेपी ने बाजी मारते हुए सबसे पहले सूची जारी कर दी। अब कांग्रेस पहली लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रही है।