भोपाल

यह भी खूबः 24 साल से नहीं देखी EVM, वो कराएंगे मतदान!

हैरान करने वाली खबर: 1999 से देश में मशीन से हो रहा मतदान, फिर भी ऐसी अज्ञानता

less than 1 minute read
Oct 13, 2023

election duty training/ आपको जानकर हैरत होगी कि इस बार विधानसभा चुनाव कराने के लिए ऐसे कर्मचारी भी ड्यूटी करेंगे, जिन्होंने अब तक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) नहीं देखी है। देश में 24 साल से जिस मशीन से मतदाता मत डालते आ रहे हैं, वही मशीन अजूबा बन गई। चौंकिए नहीं! यह सच है। राजधानी के बीएसएस कॉलेज में चुनावी प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर ने गुरुवार को जब कहा कि जिन्होंने पहले ईवीएम नहीं देखी वे मंच पर इसे छूकर देख सकते हैं।

कलेक्टर ने हर केंद्र पर तत्काल भिजवाईं पांच-पांच ईवीएम

बीएसएस कॉलेज में इस चौंकाने वाली तस्वीर के सामने आने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने तत्काल प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में हर ट्रेनिंग सेंटर पर 5-5 ईवीएम भिजवाई। बीएसएस कॉलेज में जब दूसरे सत्र में ज्यादा ईवीएम पहुंची तो सभी ने इनकी बारीकी समझी। कलेक्टर का कहना है कि प्रशिक्षण का यही मकसद है सभी लोग चुनाव में उपयोग की जाने वाली सामग्री और प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझे। हॉल में प्रशिक्षण ले रहे 320 कर्मचारियों में तकरीबन आधे मंच की ओर बढ़ चले। सवाल यह है कि जब राजधानी में ऐसे हालात हैं तो फिर दूरस्थ इलाकों की या तस्वीर होगी?

Updated on:
13 Oct 2023 11:11 am
Published on:
13 Oct 2023 10:50 am
Also Read
View All