
MP Cabinet Big Decision for mp farmers(photo:cm X)
MP Cabinet Big Decision: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों को राहत देते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम ने यह ऐलान आज 22 अप्रेल को आयोजित की गई कैबिनेट बैठक में किया है। बता दें की मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में किसानों के हित में भूमि अधिग्रहण पर मुआवजा बढ़ाने का फैसला किया गया है। इसके तहत अब किसानों का मुआवजा चार गुना तक देने का प्रावधान किया गया है।
बैठक को लेकर जानकारी देते हुए मंत्री शिवाजी पटेल ने बताया कि इस बार कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। सरकार ने किसानों के लिए भूमि अधिग्रहण पर मिलने वाले मुआवजे को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए इसे चार गुना तक बढ़ाने का निर्णय सुनाया है। 2015 अधिनियम के तहत पुनर्निधारण का प्रावधान किया गया है। अब मुआवजे का फैक्टर बढ़ाकर चार गुना कर दिया गया है। इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कैबिनेट में प्रदेश भर के 33 हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों को मंजूरी भी दी गई है।
सरकार ने 100 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचित करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत इंदौर में 157 करोड़ रुपए की सिंचाई परियोजना से 35 गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। उधर छिंदवाड़ा में 128 करोड़ रुपए की नई सिंचाई योजना को मंजूरी दी गई है। ताकि बड़ी कृषि भूमि सिंचित की जा सके।
Published on:
22 Apr 2026 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
