8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी के संपर्क में हैं MP के कई कांग्रेस विधायक, लिस्ट में 12 नाम जो कर सकते हैं क्रॉस वोटिंग

Rajyasabha Election- दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद बीजेपी ने उतारा तीसरा प्रत्याशी, लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयास का आरो

2 min read
Google source verification
MP BJP

MP BJP (photo:patrika creative)

MP Congress- मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट ने राजनैतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। राज्यसभा के लिए खाली हो रहीं सीटों में से 2 सीटें बीजेपी की थीं जिनपर उनके नए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिए हैं। तीसरी सीट कांग्रेस के दिग्विजय सिंह की है जिसपर मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बीजेपी ने इस पर भी नजर गड़ाई और महेश केवट को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेता व केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि हमारे पास अतिरिक्त वोट हैं इसलिए प्रत्याशी खड़ा किया। खास बात यह है कि एमपी से तीसरा उम्मीदवार जीत की गारंटी पर दिल्ली से मंजूरी मिलने के बाद ही उतारा गया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के भाजपा नेता, क्रॉस वोटिंग करनेवाले कांग्रेस विधायकों की लिस्ट बना चुके हैं। एक दर्जन से ज्यादा विधायकों की इस सूची के कई एमएलए से संपर्क का भी दावा किया गया है। इस बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यह लोकतंत्र की लड़ाई है और हर हालात में कांग्रेस का प्रत्याशी राज्यसभा जाएगा।

बैठक में कांग्रेस के करीब 12 ऐसे विधायकों की सूची बनाई

बीजेपी नेताओं ने तीसरे उम्मीदवार के नाम पर रविवार रात सीएम हाउस में मंथन किया। सूत्रों के अनुसार बैठक में कांग्रेस के करीब 12 ऐसे विधायकों की सूची बनाई गई जोकि क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। इन विधायकों में से कुछ से बीजेपी के अलग अलग नेता लगातार संपर्क में बने हुए हैं। सीएम मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी नेताओं के आकलन की तस्दीक करने के बाद ही दिल्ली से संपर्क साधा था।

बीजेपी द्वारा विधायकों के नाम चिन्हित किए जाने की सूचना कांग्रेस को भी है। यही कारण है कि विपक्षी खेमे में हलचल मची है। कांग्रेस अपने विधायकों की बाड़ाबंदी करने में जुट गई है। उन्हें हैदराबाद या बेंगलुरु में किसी होटल में रखने की कवायद चल रही है।

क्रास वोटिंग की चर्चा के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान सामने आया है। उन्होेंने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह लड़ाई मध्यप्रदेश के लोकतंत्र की है। उन्होंने हर हाल में कांग्रेस के प्रत्याशी के राज्यसभा में जाने का दावा भी किया।

लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयास का आरोप

जीतू पटवारी ने कहा- मध्यप्रदेश कांग्रेस एकजुट है, कांग्रेस का प्रत्याशी 500% राज्यसभा जाएगा।” उन्होंने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त और लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया।