26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- उनके कार्यों का मैं खुद रहा साक्षी

Dharmendra Pradhan Resignation- धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र हित में किए कार्य, सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान आदि वरिष्ठ नेताओं ने प्रधान के योगदान को किया रेखांकित
2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav major statement regarding Dharmendra Pradhan resignation

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीएम मोहन यादव का बयान- File Pics

CM Mohan Yadav - केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर देशभर की तरह एमपी में भी खासी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही हैं। प्रदेश के बीजेपी नेताओं ने उन्हें छात्र हित और शिक्षा सुधारों के लिए काम करनेवाला बताया है। धर्मेंद्र प्रधान की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता से लेकर देश के केंद्रीय मंत्री तक की सार्वजनिक और राजनैतिक यात्रा में संगठन और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव का जिक्र किया जा रहा है। सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान व ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि प्रधान को संगठन व सरकार में जो दायित्व मिला, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा, दक्षता और समर्पण के साथ निभाया। सीएम मोहन यादव ने धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि मैं खुद प्रधान के कार्यों का साक्षी रहा हूं।

धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र के बाद प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देश और संगठन के प्रति उनकी सेवाओं को याद किया। इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कई बार ऐसे अवसर आते हैं, जब व्यक्ति को पद से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना पड़ता है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कुछ शक्तियां देश और लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर करने का प्रयास कर रहीं थीं। धर्मेंद्र प्रधान ने देशहित में अपना पत्र त्याग दिया।

युवाओं व विद्यार्थियों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा को सदैव राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार मानते हुए युवाओं व विद्यार्थियों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया। विद्यार्थियों के हित, नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, कौशल विकास तथा शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधारों के लिए उनके प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे।

सीएम मोहन यादव ने धर्मेंद्र प्रधान को हमेशा छात्र हित और शिक्षा में सुधार के लिए काम करनेवाला बताया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों का मैं भी साक्षी रहा हूं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का प्रभावी क्रियान्वयन किया। शिक्षा क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

आपने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा, मातृभाषा आधारित शिक्षा, कौशल विकास एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को नई दिशा और सुदृढ़ आधार प्रदान किया।

छात्र हित एवं शिक्षा सुधार के लिए आपके द्वारा किए गए कार्यों का मैं साक्षी रहा हूं। भारत के शिक्षा क्षेत्र में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

राष्ट्र निर्माण की आपकी यह यात्रा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।