भोपाल

चुनाव से पहले राहुल गांधी की बड़ी सभा, जानिए इस जिले में क्यों होगा इतना बड़ा आयोजन

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की सांसद राहुल गांधी के दौरे की पुष्टि...।
less than 1 minute read
Sep 26, 2023
rahul1.jpg

मध्यप्रदेश में दो माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय नेताओं के दौरे बढ़ गए हैं। भाजपा की ओर से लगातार बड़े नेताओं की सभा हो रही है, इस बीच कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी एक बार फिर मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे 30 सितंबर को बड़ी सभा करने वाले हैं।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के केंद्रीय नेता भी एक्टिव हो गए हैं। मंगलवार को कांग्रेस कमेटी ने बताया कि 30 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विशाल जन सभा का आयोजन होने जा रही है। इसमें लाखों लोगों के आने का दावा किया गया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह के मुताबिक राहुल गांधी 20 सितंबर को शाजापुर जिले के कालापीपल में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राजीव सिंह ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव से पूर्व मध्य प्रदेश का यह पहला बड़ा दौरा कार्यक्रम है।

राजीव सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्य प्रदेश में जनता का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्नेह मिला था। राहुल गांधी का शाजापुर दौरा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक साबित होगा।

Updated on:
26 Sept 2023 08:04 pm
Published on:
26 Sept 2023 01:56 pm