भोपाल

MP Election 2023: आचार संहिता से पहले 5 बार दस्तक देंगे मोदी-शाह, राहुल-प्रियंका भी बड़ी सभाएं करेंगे

मोदी के 4 और शाह के 2 दौरे: मोदी ग्वालियर, जबलपुर, छतरपुर व रतलाम और शाह भोपाल, रीवा आएंगे!

2 min read
MP Election 2023
MP Election 2023: आचार संहिता से पहले 5 बार दस्तक देंगे मोदी-शाह, राहुल-प्रियंका भी बड़ी सभाएं करेंगे

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के चुनावी रण में भाजपा और कांग्रेस के कंद्रीय नेत्रित्व ने अपने अपने दलों को प्रदेश की सत्ता में बैठाने के लिए कमर कस ली है। एक तरफ प्रदेश के चुनावी रण को जीतने के लिए प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आचार संहिता लगने से पहले 6 जिलों के पांच दौरे करेंगे। इनसे मालवा, ग्वालियर-चंबल, महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड अंचल को साधा जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी एक के बाद एक दौरे कर प्रदेश कांग्रेस के 18 सालों के वनवास को खत्म करने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं।


6 जिलों में 5 दौरे करेंगे मोदी-शादी

1. भोपाल: एक अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल में वरिष्ठ नेताओं की बैठक करेंगे। यह बेहद अहम रहेगी, क्योंकि इसी में संगठनात्मक गाइडलाइन तय कर दी जाएगी।

2. ग्वालियर: दो अक्टूबर को पीएम मोदी ग्वालियर आएंगे। यहां सस्ती रसोई गैस औरस्वच्छता पर कार्यक्रम होगा।

3. जबलपुर-छतरपुर: 5 अक्टूबर को मोदी जबलपुर में रानी दुर्गावती स्मारक की आधारशिला रखेंगे। इसी दिन छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत दौधन बांध के निर्माण काशुभारंभ करना प्रस्तावित है।

4. रतलाम: मोदी इसके बाद रतलाम का दौरा करेंगे। यह दौरा अभी फाइनल किया जा रहा है। यह 7 या 8 अक्टूबर को हो सकता है।

5. रीवा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल के बाद रीवा का दौरा कर सकते हैं। इसदौरे को भी प्लान किया जा रहा है। यह दौरा भी 4 से 8 अक्टूबर के बीच हो प्लान हो रहा है।


30 को कालापीपल विधानसभा में राहुल गांधी और नाथ करेंगे सभा को संबोधित

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 30 सितंबर को कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकलां पहुंचेगी। इसमें सांसद राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीपसिंह सूरजेवाला, चुनाव अभियान समिति सह अध्यक्ष जीतू पटवारी सभा को संबोधित करेंगे। बुधवार को विधायक कुणाल चौधरी, सज्जन सिंह वर्मा, शाजापुर एसपी, कलेक्टर ने हैलीपैड एवं सभास्थल का निरीक्षण किया। नाथ शुक्रवार को इंदौर पहुंच जाएंगे। वहीं रात रुकेंगे। शनिवार सुबह एयरपोर्ट पर राहुल की अगवानी करेंगे।


5 अक्टूबर को मोहनखेड़ा आएंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी अगले महीने की पांच तारीख को धार जिले के मोहनखेड़ा में जनसभा को संबोधित करने आ रही हैं। माना जा रहा है कि, प्रियंका यहां मंच से उज्जैन की इस ह्रदय विदारक घटना का मुद्दा उठा सकती हैं। प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश का ये तीसरा दौरा होगा। इससे पहले वो 12 जून को जबलपुर और ग्वालियर में 21 जुलाई को आई थीं।

Published on:
28 Sept 2023 12:09 pm