भोपाल

एमपी में बड़ी नियुक्ति, राज्य सरकार ने डॉ. खेमरिया को सौंपा अहम दायित्व

MP Govt- मध्यप्रदेश में राज्य सरकार ने बड़ी नियुक्ति की है। डॉ. अजय खेमरिया को प्रदेश का दिव्यांग जन आयुक्त नियुक्त किया है।
less than 1 minute read
Oct 25, 2025
MP Government Appoints Dr. Khemaria as Commissioner for Persons with Disabilities
MP Government Appoints Dr. Khemaria as Commissioner for Persons with Disabilities

MP Govt- मध्यप्रदेश में राज्य सरकार ने बड़ी नियुक्ति की है। डॉ. अजय खेमरिया को प्रदेश का दिव्यांग जन आयुक्त नियुक्त किया है। राज्य स्तरीय सर्च कमेटी की अनुशंसा पर उन्हें यह अहम दायित्व दिया गया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि डॉ. अजय खेमरिया का दिव्यांग जन आयुक्त का यह पद प्रदेश शासन के सचिव के समकक्ष रहेगा। वे पहले भी अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। मध्यप्रदेश में दिव्यांग जन आयुक्त को खासे अधिकार प्रदत्त हैं। दिव्यांग जन आयुक्त का कार्यालय दिव्यांगजन न्यायालय के रूप में कार्य करता है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रवर्तन का कार्य भी इसके जिम्मे है।

राज्य शासन ने शिवपुरी में दिव्यांगजनों के लिए संचालित मंगलम संस्था के संचालक डॉ. अजय खेमरिया को मप्र का दिव्यांगजन आयुक्त बनाया है। यह पद राज्य सरकार के सचिव के समकक्ष रहेगा।

प्रदेश के दिव्यांग जन आयुक्त के पद पर डॉ. अजय खेमरिया का चयन राज्य स्तरीय सर्च कमेटी की अनुशंसा पर किया गया है। तीन सदस्यीय कमेटी की स्पष्ट अनुशंसा के बाद राज्य शासन द्वारा उनकी नियुक्ति कर दी गई।

वर्तमान में डॉ. अजय खेमरिया मंगलम संस्था के संचालक के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे इससे पूर्व भी अनेक अहम दायित्व संभाल चुके हैं। दिव्यांग जन आयुक्त बनाए गए डॉ. अजय खेमरिया, नागरिक सहकारी बैंक, पीजी कॉलेज प्रबंधन समिति के साथ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं।

दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रवर्तन का कार्य भी

विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में दिव्यांग जन आयुक्त का कार्यालय दिव्यांगजन न्यायालय के रूप में कार्य करता है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रवर्तन का कार्य भी करता है।

Updated on:
25 Oct 2025 06:32 pm
Published on:
25 Oct 2025 06:32 pm