भोपाल

MP Assembly Election 2023: शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया नहीं लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, पत्र लिखकर सरकार को बताई वजह

प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सरकार और संगठन को चिट्ठी लिखकर कहा, वो चुनाव नहीं लड़ेगी। स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया।

2 min read
yashodhra raje sindhia on mp election
शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया नहीं लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, पत्र लिखकर सरकार को बताई वजह

शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। उन्होंने इसकी वजह खराब स्वास्थ्य बताया है। इस संबंध में पत्र लिखकर वो केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को जानकारी भी दे चुकी हैं। बताया जा रहा है कि, बीते लंबे समय से वो पार्टी और संगठन में अपनी उपेक्षा से नाराज़ चल रही थीं।

हालाकि, उन्हें फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की है, पर वे मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि, उन्हें चुनाव जीतने में कहीं कोई समस्या नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य साथ न देने के कारण वो किसी भी तरह के चुनावी दौरे करने की स्थिति में नहीं है। हालांकि, पार्टी के सूत्रों की मानें तो बीते लंबे समय से वो पार्टी और संगठन में अपनी उपेक्षा से नाराज़ चल रही थीं। चर्चा तो यहां तक है कि, उन्हें पार्टी के भीतर लगातार टारगेट भी किया जा रहा था। ये भी जानकारी है कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही पार्टी में उनकी उपेक्षा ज़्यादा होने लगी थी।


पत्र में यशोधरा ने बताई वजह

4 बार कोविड हुआ, चुनाव में भागदौड़ से परेशानी होगी यशोधरा ने नेतृत्व को चुनाव न लड़ने का कारण बताते हुए कहा है कि, वो बीते दिनों में 4 बार कोविड का शिकार हो चुकी हैं। शारीरिक तौर पर परिश्रम की स्थिति में नहीं हैं। चुनाव में लगातार भागदौड़ होने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। इस वजह से वो चुनाव न लड़कर फिलहाल 5-6 महीने आराम करना चाहती हैं। वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया कि, जल्द नेतृत्व निर्णय लेगा। इधर, सूत्रों का ये भी कहना है कि, कई और मंत्री भी चुनाव लड़ने से इंकार कर सकते हैं।

Updated on:
29 Sept 2023 02:00 pm
Published on:
29 Sept 2023 09:44 am