भोपाल

एमपी में किसानों को बाजार भी उपलब्ध कराएगी सरकार, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

MP government- प्रदेश में दलहन-तिलहन, औषधीय और मसाला फसलों का भी उत्पादन बढ़ाया जा रहा है

2 min read
Feb 23, 2026
MP government will provide markets to farmers(फोटो- Patrika.com)

MP government - मध्यप्रदेश में किसानों को बाजार उपलब्ध कराने का काम भी राज्य सरकार करेगी। सीएम मोहन यादव यह ऐलान किया। उन्होंने बताया कि किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक की पूरी श्रृंखला तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि में शोध बढ़ाने और मंडी निर्यात नीति लाने की भी बात कही। उन्होंने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को संदेश देते हुए कहा कि हम सरसों को भी भावांतर योजना में लाएंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में दलहन-तिलहन, औषधीय और मसाला फसलों का भी उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार का भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसान हमारे प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आधार स्तंभ हैं। हम वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। यह वर्ष 'खेत से लेकर कारखाने तक और बाग से लेकर बाजार तक' की पूरी मूल्य संवर्धन श्रृंखला को एक सूत्र में जोड़ेगा। इस वर्ष हम क़ृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और इनमें वैल्यू एडिशन के लिए अधिकाधिक रोजगार आधारित उद्योगों के विकास, उन्नत किस्म के बीजोत्पादन, पशुपालन, दुग्धोत्पादन, मत्स्योत्पादन में वृद्धि सहित हर वो कदम उठाएंगे, जिनसे खेती और अन्नदाताओं का विकास हो।

ये भी पढ़ें

एमपी में 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों-कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जारी की एडवाइजरी

राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना संबंधी कार्यों का जिक्र

सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से कृषि विश्वविद्यालय परिसर, ग्वालियर में हो रहे 'कृषि मंथन एवं कृषि प्रौद्योगिकी मेला 2026' को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना संबंधी कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में तेज़ी से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। हमारी सरकार प्रदेश में औषधीय और मसाला फसलों का उत्पादन बढ़ाने के सभी प्रयास कर रही है। हम जल्द ही कृषि उत्पादन निर्यात नीति लाने वाले हैं। हम कृषि में शोध कार्य भी बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा कि हम खेती-किसानी और फल-फूलों की खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए कोई कसर नहीं रखेंगे।

Published on:
23 Feb 2026 08:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर