
MP News :मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच अफसरों को नई जिद्देदारी सौंपी गई है। मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 को राजधानी भोपाल में स्थित राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सागर, देवास और सिवनी जिले के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही, पर्यटन विकास निगम और सामान्य प्रशासन विभाग में भी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 2012 बैच की आईएएस अधिकारी और सागर कलेक्टर प्रतिमा पाल को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। वो भोपाल स्थित मुख्यालय में बैठेंगी। उनके स्थान पर पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक 2014 बैच के आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार यादव को सागर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, 2014 बैच की आईएएस अधिकारी सिवनी कलेक्टर नेहा मीना को देवास जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, 2015 बैच के आईएएस अधिकारी, देवास कलेक्टर ऋतुराज को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ 2017 बैच की आईएएस अदिकारी अंजू अरुण कुमार को सिवनी जिले का नया कलेक्टर बनाया गया गया है। इस तरह सिवनी जिले में नेहा मीना के स्थान अंजू अरुण कुमार प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आदेश में अधिकारियों की नई पदस्थापना को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी किए जाने का भी जिक्र है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद सागर, देवास और सिवनी जिलों में नए कलेक्टर अब से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, प्रतिमा पाल पर्यटन विकास निगम की कमान संभालेंगी और ऋतुराज सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के रूप में काम करेंगे।