भोपाल

MP Loksabha 2024 News: राजनाथ बोले- कुछ ही साल में विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस पार्टी, वो डूबता जहाज

खंडवा और बड़वानी लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशियों के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने किया प्रचार...। कांग्रेस पर साधा निशाना...।

2 min read
May 01, 2024

Lok sabha Election 2024- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस चुनाव में देश को कांग्रेस मुक्त कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इच्छा पूरी करना है। कांग्रेस डूबता जहाज है, इसके तले में छेद हो गया। जैसे डायनासोर धरती से समाप्त हो गए, वैसे ही कुछ साल में यह विलुप्त हो जाएगी। बापू को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

खंडवा सीट के पुनासा व खरगोन सीट के ठीकरी (बड़वानी) में सभा को संबोधित कर रहे थे। वे बोले-बापू चाहते थे कि कांग्रेस के झंडे तले सभी विचारधाराओं ने आजादी की लड़ाई लड़ी, इसलिए आजादी के बाद कांग्रेस को भंग किया जाए पर नेताओं ने स्वार्थ के लिए बात नहीं मानी। भाजपा की लोकप्रियता इतनी बढ़ रही है कि इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में नाम वापस ले लिया। कांग्रेसी कहते हैं लोकतंत्र के लिए खतरा है। इससे पहले कांग्रेस के प्रत्याशी 20 बार निर्विरोध चुने गए, तब लोकतंत्र खतरे में था। बार-बार चुनाव बंद होना चाहिए।

हम भेदभाव नहीं करते

उन्होंने कहा, पहले 600 करोड़ रुपए के आयुध सामग्री का एक्सपोर्ट होता था, आज 21000 करोड़ का हो रहा है। इसमें ब्रह्मोस मिसाइल भी है। हम हिंदू-मुसलमान के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहते। न ही ऐसी राजनीति करते हैं। हमारे ऋषि-मुनियों ने भारत की सीमा में रहने वालों को परिवार का सदस्य और दुनिया को परिवार माना है।

महंगाई कम, अब फिल्में भी नहीं बन रही

कांग्रेस के शासन में महंगाई होती थी। रोटी कपड़ा और मकान, पीपली लाइव जैसी फिल्में बनाई गई, लेकिन भाजपा के शासन में कोई इस मुद्दे पर फिल्म बनाने को तैयार नहीं है। भाजपा के शासन काल में सबसे कम महंगाई बढ़ी है।

पीएम मोदी ने दूर की गरीबी

कांग्रेस के प्रधानमंत्री नेहरू से लेकर इंदिरा, राजीव और मनमोहन सिंह तक गरीबी दूर करने की बात करते रहे, लेकिन दूर नहीं कर सके। पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 साल के कार्यकाल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। 80 करोड़ लोगों को मुत राशन मिल रहा है। सरकार इतना राशन दे रही है कि कई लोग तो इसमें से बचाकर बेच भी दे रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर