भोपाल

सीवेज के पानी से सब्ज 85% खेत, आपका परिवार खा रहा जहरीली सब्जियां

MP News: राजधानी के बाजार व मंडियों में नाले के पानी से उगी सब्जी और उपज की आवक...पत्रिका पड़ताल में बड़ा खुलासा... पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट...

2 min read
Jan 14, 2026
MP news Patrika Padtal big reveals poisonous vegetables in Bhopal (photo:freepik)

MP News: पात्रा नाला साल दर साल राजधानी और सटे हुए ग्रामीण क्षेत्रों की खेती की लाइफलाइन बनता जा रहा है। जो हर साल शहर की सेहत के लिए खतरा बनता जा रहा है। पत्रिका पड़ताल में सामने आया है कि पात्रा नाले के आस-पास के 85 फीसदी खेतों में सीवेज के जहरीले पानी से सिंचाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

खौफनाक, 12वीं पास ने किया 7 साल के मासूम का इलाज, मौत

1500 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि पर किया जा रहा प्रदूषित पानी का उपयोग

शहर के बीच और आसपास 1500 एकड़ से अधिक कृषि भूमि पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इसी प्रदूषित पानी का उपयोग हो रहा है। जो सीधे तौर पर शहरवासियों की खाने की थाली में परोसा जा रहा है। पेट और त्वचा संबंधी मरीज हर साल बढ़ रहे पात्रा नाले से लगे खेतों में अनाज से लेकर सब्जियों तक प्रदूषित पानी से हो रही है।

पत्रिका सामने लाया राजधानी का सच

सब्जी मंडियां गुलजार

करोंद, बिट्टन मार्केट और मंडियों में यहीं से सब्जियां आ रही हैं। लोग धड़ल्ले से खरीदकर ले जा रहे हैं। इनके परिवारों पर खतरा बड़ा है।

MP news poisonous Vegetable: राजधानी भोपाल में जहरीले पानी की दूषित सब्जियों से हर साल बढ़ रहे पेट और त्वचा संबंधी रोग। (photo:freepik)

प्रशासन मौन

एनजीटी के निर्देशों के बावजूद नगर निगम और जिला प्रशासन ने अब तक इन खेतों की बिजली काटने या मोटर जब्त करने की कार्रवाई नहीं की है।

MP News poisonous vegetable (photo:freepik)

भू-जल दूषित

सीवेज सिंचाई से आसपास के कुओं और ट्यूबवेल का पानी भी जहरीला हो चुका है।

MP News poisonous Vegetables in bhopal(photo:freepik)

ये भी पढ़ें

गोकशी पर सख्त एक्शन, 32 करोड़ के स्लॉटर हाउस पर ताला, ठेका मालिक ब्लैक लिस्टेड

Published on:
14 Jan 2026 11:56 am
Also Read
View All

अगली खबर