mp news: मंदिर से करीब 300 मीटर दूरी पर लगे मंदिर के साइन बोर्ड पर जब लोगों ने अश्लील चित्र और अश्लील बात लिखी देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी...।
mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक मंदिर के साइन बोर्ड से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। असमाजिक तत्वों ने मंदिर के साइन बोर्ड पर अश्लील बातें लिखते हुए अश्लील चित्र बना दिया। जब लोगों ने ये सब देखा तो वो हैरान रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं इस घटना से नाराज लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।
मामला भोपाल के कलियासोत डैम के पास स्थित एक प्राचीन मंदिर से जुड़ा है। मंदिर से करीब 300 मीटर दूरी मंदिर के साइन बोर्ड लगे हुए हैं और इन्हीं साइन बोर्ड पर किसी ने अश्लील बातें लिखी हैं। आपत्तिजनक बातें किसने और कब लिखी, इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
जिस मंदिर के साइन बोर्ड पर छेड़छाड़ की ये घटना हुई है उस मंदिर से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। जब उन्होंने साइन बोर्ड से छेड़छाड़ देखी तो उनमें नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि लोगों की आस्था के साथ इस तरह की हरकत करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।