भोपाल

एमपी के मुख्य सचिव बने रहेंगे अनुराग जैन, एक्सटेंशन का आदेश जारी

MP News: अनुराग जैन एक साल के लिए और मुख्य सचिव बने रहेंगे। उन्हें सरकार के द्वारा एक्सटेंशन दिया गया है।

less than 1 minute read
Aug 28, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे। मगर, रिटायरमेंट के पहले ही उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है। जिसके लिए केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव के लिए इस बार डॉ राजेश राजौरा, अशोक बर्णवाल, अलका उपाध्याय सहित कई अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसर इंतजार कर रहे थे।

इकबाल सिंह को दो बार मिला था एक्सटेंशन

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में इकबाल सिंह बैंस को केंद्र सरकार ने दो बार एक्सटेंशन दिया था। उन्हें 6-6 महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। जिससे वह 2022 में रिटायर होने के बाद नवम्बर 2023 तक सेवा में रहे। इसके बाद वीरा राणा तो मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्हें भी 6 महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। जिसके बाद वह 30 सितम्बर 2024 को रिटायर हुई थीं।

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन जी, आपको कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत् प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे, मेरी मंगलकामनाएं।

सीएम मोहन यादव को आवंटित हुआ सरकारी बंगला

गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को दिल्ली में अशोक रोड पर सरकारी बंगला आवंटित हुआ है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर गृह प्रवेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आवास में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की।

Updated on:
28 Aug 2025 08:54 pm
Published on:
28 Aug 2025 08:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर