
दो बाइकों के बीच भिड़ंत से दो चालकों की मौत (Photo Source- Patrika)
MP News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके में दानापानी रोड पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना में एक बाइक चालक के मुंह में बाइक का हैंडल घुस गया, जिससे ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे के सिर में चोट लग गई। काफी देर बाद राहगीरों ने उन्हें सड़क पर पड़ा देख अस्पताल पहुंचाया, जहां से कबर सामने आई है कि, डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सड़क पर अंधेरा और ड्रिंक एंड ड्राइव को हादसे की वजह माना जा रहा है।
मामले को लेकर शाहपुरा थाना प्रभारी संतोष मरकाम के का कहना है कि, 42 वर्षीय नरेंद्र सिंह राजपूत ईश्वर नगर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था और डीमार्ट में बतौर इलेक्ट्रिशियन काम करता था। रविवार शाम करीब 7:30 बजे वो बावड़ियाकलां से ईश्वर नगर अपने घर आ रहा था। तभी दानापानी रोड पर नर्सरी के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें दूर गिरीं, इसी दौरान उसके मुंह में बाइक का हैंडल घुस गया। काफी देर वह सड़क पर पड़ा रहा, जिससे सड़क खून से सन गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार 41 वर्षीय सुनील सिरोते अपने साथी खेमचंद के साथ सब्जी लेने के लिए बावड़ियाकलां स्थित घर से दानापानी रोड आया था। बताया जा रहा है कि हादसे से ठीक पहले वह शराब दुकान भी गया था। वहां से शराब पीने के बाद खेमचंद के साथ लौट रहा था। घायल खेमचंद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों ही बाइक तेज रफ्तार में थीं। सड़क पर अंधेरा था, वे बात करते हुए जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हुई थी। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले हैं।
Updated on:
10 Mar 2026 07:52 am
Published on:
10 Mar 2026 07:52 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
