28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12वीं की स्टूडेंट को था ‘ट्यूमर’, बता दिया ‘प्रेग्नेंट’…डिप्रेशन से बात करना बंद !

MP News: पिता ने आरोप लगाया है कि बच्ची के गर्भवती होने की जानकारी अस्पताल की ओर से पुलिस को दी गई थी....
2 min read
Google source verification
pregnant

student was admitted to Hamidia Hospital (Photo Source - Patrika) प्रतिकात्मक फोटो

MP News: भोपाल शहर के एमपी नगर क्षेत्र में 12वीं की छात्रा की बीते दिन सुबह करीब 10 बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका इलाज दो मार्च से हमीदिया अस्पताल में चल रहा था। मामले में परिजन ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले बेटी को गर्भवती बताकर इलाज किया गया। बाद में उसके पेट में ट्यूमर बता दिया। इसके बाद सोमवार को उसकी मौत हो गई। अब शिकायत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।

डॉक्टरों ने उसे दो माह की गर्भवती बताया

पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। 2 मार्च को परीक्षा के बाद घर लौटी। कुछ देर बाद तबीयत खराब हो गई। पिता का आरोप है कि हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे दो माह की गर्भवती होना बताया। हालांकि सोनोग्राफी में स्पष्ट नहीं होने पर हमीदिया में ही स्थित सुल्तानिया अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास भेजा गया। जहां उसे ट्यूमर की पुष्टि की गई। इससे पहले ही बेटी गर्भवती होने की बात सुनने के कारण तनाव में आ चुकी थी। छात्रा ने कुछ भी बोलना और बात करना बंद कर दिया था। उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

हद दर्जे की लापरवाही

पिता ने आरोप लगाया है कि बच्ची के गर्भवती होने की जानकारी अस्पताल की ओर से पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने उसे रेप पीड़ित मानकर पड़ताल शुरू भी कर दी। दूसरी सोनोग्राफी रिपोर्ट आने के बाद ट्यूटर के बारे में स्पष्ट हुआ। तब तक मानसिक रूप से बच्ची की तबीयत और खराब हो चुकी थी।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक बयान में किसी तरह के आरोप परिजन ने नहीं लगाए हैं। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट और परिजन के डिटेल बयानों के बाद ही आगे की कार्रवाई तय करेंगे।