भोपाल

मोदी के एमपी दौरे से पहले सेनाध्यक्ष का बड़ा खुलासा, बोले- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ 5 दिन का टेस्ट मैच था…

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट पहुंचे सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

2 min read
May 29, 2025
चित्रकूट प्रवास के दौरान भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी। (सोर्स – Shri Sadguru Seva Sangh Trust FB)

MP News: पीएम नरेंद्र मोदी 31 मई को राजधानी भोपाल आ रहे हैं। वह लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। इससे पहले सेनाध्यक्ष ने सतना जिले के चित्रकूट में सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने ’ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर बड़ा खुलासा किया है।

5 दिन का टेस्ट 4 दिन में जीता- उपेंद्र द्विवेदी


भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने खुलासा करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन सिर्फ 5 दिन का ’टेस्ट मैच’ था, जिसे सेना ने 4 दिनों में ही जीत लिया। सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान किसी भी आम नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस ऑपरेशन का मुख्य लक्ष्य आतंकी गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करना था। इस बार की जीत में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सबसे अहम रहा।

दरअसल, बुधवार को जनरल द्विवेदी चित्रकूट प्रवास पर पहुंचे थे। उन्होंने सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि यह ’टेक्नोलॉजी वॉर’ था, जिसमें सेना ने सभी चिह्नित आतंकी कैंपों को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि सेना ने पारंपरिक युद्ध से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी का उपयोग किया और चौथे ही दिन आतंकियों को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रामभद्राचार्य ली गुरु दीक्षा


सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने तुलसी पीठ पहुंच कर जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की। यहां उन्होंने रामभद्राचार्य से गुरुदीक्षा ली और सेना की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने सेनाध्यक्ष के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सेनाध्यक्ष ने दिव्यांग बच्चों को उपहार भी दिए। इस अवसर पर रामभद्राचार्य ने आगे चल कर पीओके जीतने की अपेक्षा जताई।

Updated on:
29 May 2025 03:23 pm
Published on:
29 May 2025 02:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर