MP News: बिजली कंपनियों में सरकार बनने के साथ शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
MP News: बिजली कंपनियों में सरकार बनने के साथ शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। ऐसे 1060 कर्मचारियों को सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) मंगलवार को रवीन्द्र कभवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र देंगे।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को मंत्रालय में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया, आगे भी कंपनियों में भर्ती का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मोहन सरकार ने हाल में हुई कैबिनेट बैठक में नवीन संगठनात्मक संरचना के सेटअप को मंजूरी दी है। इसके तहत 50 हजार नए पद स्वीकृत किए हैं।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि संकल्प-पत्र के आधार पर विभिन्न पदों पर एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भर्ती की गई है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। नवनियुक्त कर्मचारियों में तकनीकी, गैर-तकनीकी, स्वास्थ्य से संबंधित हैं। भोपाल में होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में नियुक्ति फत्र पाने वाले युवाओं के परिजनों को भी आमंत्रित किया है।