भोपाल

गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ डांस करते देखा तो टूटा दिला और फिर…

mp news: रात में दुर्गा प्रतिमा स्थापना जुलूस में डांस कर रहा था युवक, तभी गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ नाचते देखा तो टूटा उसका दिल...।
less than 1 minute read
Sep 23, 2025
bhopal
demo pic

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ डांस करते नहीं देख पाया। गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ नाचता देख युवक का दिल टूट गया और उसने कुछ घंटों बाद ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना भोपाल के कोहेफिजा थाना इलाके के दुर्गा नगर लालघाटी की है जहां 21 साल के युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

गर्लफ्रेंड को दूसरे के साथ डांस करते देखा..

फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले युवक की पहचान सुमित लोधी निवासी दुर्गा नगर के रूप में हुई है। मृतक सुमित के भाई राहुल लोधी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10 बजे सुमित दुर्गा प्रतिमा स्थापना जुलूस में शामिल होकर डांस कर रहा था। इसी दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड को एक दूसरे लड़के के साथ डांस करते हुए देख लिया। संभवत: वो इसी बात से दुखी था और गर्लफ्रेंड की बेवफाई उससे बर्दाश्त नहीं हुई और उसने सुबह होने से पहले ही अपनी जान दे दी।

पड़ोसी ने फांसी के फंदे पर झूलता देखा

मृतक के भाई राहुल ने ये भी बताया कि उन्हें घटना का पता उस वक्त चला जब पड़ोस में रहने वाले पुष्पा आर्चाय ने मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे उन्हें बताया कि बगीचे में किसी ने पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वो तुरंत मौके पर पहुंचे तो सुमित फांसी के फंदे पर झूला हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक सुमित की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
23 Sept 2025 04:32 pm